छत्तीसगढ़ के 10 सबसे ऊंचे बांध | Chhattisgarh Top 10 Highest Dam

dailyeducation

Administrator
Staff member

छत्तीसगढ़ के 10 सबसे ऊंचे बांध के बारे में जानकारी लेकर आये है।



1. मिनीमाता हसदेव बांगो बांध : छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा बांध मिनीमाता हसदेव बांगो बांध है। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध की ऊंचाई लगभग 87 मीटर है और इस बांध की लंबाई 2509 मीटर है। यह बांध कोरबा कोरबा जिले में स्थित है। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध हसदेव नदी पर बना है। इस बांध का निर्माण कार्य 1990 में पूरा हुआ था।



2. छीरपानी बांध : छत्तीसगढ़ राज्य की दूसरी सबसे ऊंचा बांध छीरपानी बांध है। छीरपानी बांध की ऊंचाई 46.21 मीटर है। छीरपानी बांध कवर्धा जिले में है।



3. बांकी बांध : छत्तीसगढ़ राज्य की तीसरा सबसे ऊंचा बांध बंकी बांध है। बंकी बांध की ऊंचाई 43.60 मीटर है। बंकी बांध से नजदीकी शहर अंबिकापुर है। बंकी बांध सरगुजा जिले में है।



4. सोंदूर बांध : यह बांध धमतरी जिले में है। इस बांध की ऊंचाई 38.2 मीटर है। सोंदूर बांध सोंदूर नदी पर है।



5. खरखरा बांध : खरखरा बांध बालोद जिले में है। खरखरा बांध की ऊंचाई 37.9 मीटर है।



6. सरोदा बांध : सरोदा बांध कवर्धा जिले में है। सरोदा बांध की ऊंचाई 36.61 मीटर है।



7. पिपरिया बांध : पिपरिया बांध राजनंदगांव जिले में है। पिपरिया बांध की ऊंचाई 34.66 मीटर है।



8. मुरूमसिल्ली बांध : मुरूमसिल्ली बांध धमतरी जिले में है। मुरूमसिल्ली बांध की ऊंचाई 34.15 मीटर है। मुरूमसिल्ली बांध सिलयारी नदी पर स्थित है।



9. घुनघुट्टा बांध : घुनघुट्टा बांध सरगुजा जिले में है। घुनघुट्टा बांध की ऊंचाई 31.5 मीटर है।



10. दुधवा बांध : दुधवा बांध कांकेर जिले में है। दुधवा बांध की ऊंचाई 30.53 मीटर है। दुधवा बांध का निर्माण महानदी पर किया गया है।