Welcome To DailyEducation

DailyEducation is an open-source platform for educational updates and sharing knowledge with the World of Everyday students.

छत्तीसगढ़ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की सूची | CG Manyata Prapt University List

dailyeducation

Administrator
Staff member


Chhattisgarh Manyata Prapt University


आप सभी का हमारे ब्लॉग में स्वागत है। आज हम छत्तीसगढ़ मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की सूची लेकर आये है।

छत्तीसगढ़ राज्य से मान्यता प्राप्त राज्य विश्वविद्यालय


पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय : प. रविशंकर विश्वविद्यालय का स्थापना 1964 में राज्य विश्वविद्यालय के रूप में मध्यप्रदेश राज्य में हुआ था। प. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे बड़े और सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थाओ में से एक है। प. रविशंकर विश्वविद्यालय का नाम मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के नाम पर रखा गया है।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय को दुर्ग विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है। यह विश्वविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से 2015 में विभाजन के बाद अस्तित्व में आया है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में है।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को इंदिरा कला संगीत यूनिवर्सिटी भी कहा जाता है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को सक्षिप्त में IKSV कहते है। यह विश्वविद्यालय खैरागढ़, राजनांदगांव में स्थित है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना 1956 में हुई थी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना खैरागढ़ के राजा बीरेंद्र बहादुर सिंह और महारानी पद्मावती देवी ने संगीत, कला और दृश्य कला विश्वविद्यालय खोलने के लिये महल को दान करके किया था, इस विश्वविद्यालय का नाम राजा और रानी ने अपनी मृतक बेटी इंदिरा देवी के नाम पर रखा था। यह एशिया का पहला संगीत विश्वविद्यालय माना जाता है।

बस्तर विश्वविद्यालय : बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर में स्थित है। बस्तर विश्वविद्यालय स्थापना छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम द्वारा 2008 में हुई थी।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का पुराना नाम सरगुजा विश्वविद्यालय है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की स्थापना छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम नंबर 18 को 2 सितम्बर 2008 में हुआ था। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर, सरगुजा जिले में स्थित है।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर जिले में स्थित है, इस विश्वविद्यालय की स्थापना 2012 में हुई थी।

पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय : पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय की स्थापना 2005 में हुई थी। यह विश्वविद्यालय बिलासपुर जिले में है।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में है, इस विश्वविद्यालय की स्थापना 2004 में हुई थी।

हमारे अन्य लेख -

छत्तीसगढ़ राज्य से मान्यता प्राप्त निजी विश्वविद्यालय


1) डॉ सी व्ही रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर

2) ओ पी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़

3) एएमटी विश्वविद्यालय, रायपुर

4) आई टी एम विश्वविद्यालय, नया रायपुर

5) कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर

6) आई सी एफ ए आई विश्वविद्यालय, दुर्ग

7) मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर
 
Back
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock