तारे क्या है और कैसे बनते है – What is star in Hindi
तारे क्या है और कैसे बनते है
तारे आकाशीय पिण्ड (सूर्य की तरह) हैं जो अत्यधिक गर्म होते हैं और उनका अपना प्रकाश होता है। तारे लगातार ऊष्मा और प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। सितारों में ज्यादातर हाइड्रोजन गैस होती है। तारों की ऊष्मा और प्रकाश उनके अंदर हर समय होने वाली परमाणु संलयन प्रतिक्रियाओं से उत्पन्न होता है। इन संलयन प्रतिक्रियाओं में तारों के अंदर मौजूद हाइड्रोजन को हीलियम में बदल दिया जाता है जिससे अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा और प्रकाश निकलता है ।
- सूर्य भी एक तारा है, जो अन्य तारों की तुलना में अधिक बड़ा दिखाई देता है क्योंकि तारे सूर्य की तुलना में लाखों गुना अधिक दूर है। इसलिए तारें हमें बिन्दु जैसे प्रतीत होते हैं। सूर्य पृथ्वी से लगभग 15,00,00,000 किलोमीटर ( 15 करोड़ किलोमीटर) दूर है।
- सूर्य के पश्चात् दूसरा निकटतम तारा ऐल्फा सेन्टॉरी है। इसकी दूरी पृथ्वी से लगभग 40,000,000,000,000 किलोमीटर है।
- इतनी अधिक दूरियों को लम्बाई के अन्य मात्रक प्रकाश वर्ष में व्यक्त करते हैं। यह प्रकाश द्वारा एक वर्ष में चली गई दूरी हैं। याद कीजिए, प्रकाश की चाल 300,000 किलोमीटर प्रति सेकण्ड है। इस प्रकार सूर्य की पृथ्वी से दूरी लगभग 8 प्रकाश मिनट है। ऐल्फा सेन्टॉरी लगभग 4.3 प्रकाश वर्ष दूर है।
- दिन के समय भी आकाश में तारे होते हैं तथापि, उस समय सूर्य के तीव्र प्रकाश के कारण वे हमें दिखाई नहीं देते ।
- तारे पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते प्रतीत होते हैं । कोई तारा जो सूर्यास्त होते ही पूर्व में उदय होता है। सामान्यत: सूर्योदय से पहले ही पश्चिम में अस्त हो जाता है। ऐसा पृथ्वी के अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व दिशा में घूर्णन करने के कारण होता है।
- ध्रुवतारा : ध्रुवतारा एक ऐसा तारा है, जो पृथ्वी के अक्ष की दिशा में स्थित है तथा यह गति करता प्रतीत नहीं होता ।
Star Questions in Hindi
1. सौर प्रणाली की खोज किसने की थी ?
A. गैलीलियो
B. जे. एल. बेयर्ड
C. कोपरनिकस
D. केप्लर
2. निम्नलिखित में से कौन सौरमण्डल का भाग नहीं है ?
A. क्षुद्रग्रह
B. धूमकेतु
C. ग्रह
D. नीहारिका
3. निम्नलिखित में से कौन एक तारा है ?
A. चन्द्रमा
B. शुक्र
C. पृथ्वी
D. सूर्य
4. ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा कहलाती है ?
A. धूमकेतु
B. उल्का
C. लुब्धक
D. अभिनव तारा
5. वैज्ञानिक जिन्होंने सर्वप्रथम खोज की कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, थे –
A. न्यूटन
B. डाल्टन
C. कॉपरनिकस
D. आइन्स्टीन
6. नार्वे में अर्द्धरात्रि के समय सूर्य कब दिखायी देता है ?
A. 21 मार्च
B. 23 सितम्बर
C. 21 जून
D. 22 दिसम्बर
7. निम्नलिखित में से किनके बीच की औसत दूरी को ‘खगोलीय एकक’ कहा जाता है ?
A. पृथ्वी तथा सूर्य
B. पृथ्वी तथा चन्द्रमा
C. बृहस्पति तथा सूर्य
D. प्लूटो तथा सूर्य
8. ‘मध्य रात्रि सूर्य’ का क्या अर्थ है ?
A. सांध्य प्रकाश
B. उदीयमान सूर्य
C. बहुत चमकदार चन्द्रमा
D. सूर्य का ध्रुवीय वृत्त में देर तक चमकना
9. सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है ?
A. 71%
B. 61%
C. 75%
D. 54%
10. अन्तरिक्ष में कुल कितने तारामण्डल हैं ?
A. 87
B. 88
C. 89
D. 90
उत्तर ⇒ ????
A. गैलीलियो
B. जे. एल. बेयर्ड
C. कोपरनिकस
D. केप्लर
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { C }2. निम्नलिखित में से कौन सौरमण्डल का भाग नहीं है ?
A. क्षुद्रग्रह
B. धूमकेतु
C. ग्रह
D. नीहारिका
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D }3. निम्नलिखित में से कौन एक तारा है ?
A. चन्द्रमा
B. शुक्र
C. पृथ्वी
D. सूर्य
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D }4. ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा कहलाती है ?
A. धूमकेतु
B. उल्का
C. लुब्धक
D. अभिनव तारा
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { C }5. वैज्ञानिक जिन्होंने सर्वप्रथम खोज की कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, थे –
A. न्यूटन
B. डाल्टन
C. कॉपरनिकस
D. आइन्स्टीन
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { C }6. नार्वे में अर्द्धरात्रि के समय सूर्य कब दिखायी देता है ?
A. 21 मार्च
B. 23 सितम्बर
C. 21 जून
D. 22 दिसम्बर
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { C }7. निम्नलिखित में से किनके बीच की औसत दूरी को ‘खगोलीय एकक’ कहा जाता है ?
A. पृथ्वी तथा सूर्य
B. पृथ्वी तथा चन्द्रमा
C. बृहस्पति तथा सूर्य
D. प्लूटो तथा सूर्य
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { A }8. ‘मध्य रात्रि सूर्य’ का क्या अर्थ है ?
A. सांध्य प्रकाश
B. उदीयमान सूर्य
C. बहुत चमकदार चन्द्रमा
D. सूर्य का ध्रुवीय वृत्त में देर तक चमकना
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D }9. सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है ?
A. 71%
B. 61%
C. 75%
D. 54%
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { A }10. अन्तरिक्ष में कुल कितने तारामण्डल हैं ?
A. 87
B. 88
C. 89
D. 90
उत्तर ⇒ ????
The post तारे क्या है और कैसे बनते है – What is star in Hindi appeared first on ExamSector.