परमाणु आकार (Atomic size explain in Hindi)

naveen

Moderator

परमाणु आकार (Atomic size)

Atomic size explain in Hindi

  • परमाणु आकार एक स्वतंत्र परमाणु के नाभिक से बाह्यतम कोश की दूरी का माप है । किसी तत्व के एक परमाणु का आकार ज्ञात कराना अत्यन्त कठिन होता है क्योंकि या तो ये अणु के रूप में या परमाणुओं के समूह के रूप में रहते है । एक विलगित परमाणु का मिलना अत्यन्त दुर्लभ है। अतः परमाणु आकार उस परमाणु की त्रिज्या के आधार पर निर्धारित किया जाता है। एक परमाणु की त्रिज्या निम्न में से किसी भी रूप में हो सकती है।
    (i) सहसंयोजक त्रिज्या
    (ii) वाण्डरवाल त्रिज्या

1 सहसंयोजक त्रिज्या

  • जब एक ही तत्व के दो समान परमाणु सहसंयोजक बन्ध से जुड़े हो तो दोनों परमाणुओं के नाभिकों के बीच की दूरी का आधा उस परमाणु की सह-संयोजक त्रिज्या कहलाती है ।​

2 वाण्डरवाल त्रिज्या

  • ठोस अवस्था में एक ही पदार्थ के दो निकट स्थित अनाबंधित अणुओं के परमाणुओं के बीच की दूरी का आधा वाण्डरवाल त्रिज्या कहलाती है ।​



अतः वाण्डर वाल त्रिज्या rw का मान हमेशा सहसंयोजक त्रिज्या re से अधिक होता है ।
rw > re

  • इसके अलावा धात्विक त्रिज्या के आधार पर भी परमाणु का आकार ज्ञात किया जाता है। धातु के क्रिस्टल जालक में नजदीक स्थित दो परमाणुओं के नाभिकों के बीच की दूरी का आधा धात्विक त्रिज्या कहलाती है ।​
  • आवर्त्त सारणी में परमाणुओं का साइज एक ही वर्ग में ऊपर से नीचे कोशों की संख्या बढ़ने के कारण बढ़ता जाता है । एक ही आवर्त में बाँये से जाने पर उसी कोश में इलेक्ट्रॉन की संख्या बढ़ती है तथा प्रभावी नाभिकीय आवेश भी बढ़ता है। अतः परमाणु आकार कम होता जाता है ।​
  • परमाणु आकार के इस आवर्त्ती गुणधर्म पर तत्वों के धात्विक तथा अधात्विक गुण निर्भर करते है ।​

परमाणु सिद्धांत (Atomic theory) FAQ –


1. रदरफोर्ड के प्रयोग में किन का प्रयोग किया गया था?
(क) α
(ख) β
(ग) γ
(घ) X

उत्तर ⇒ { (क) α }

2. का सबसे छोटा कण होता है–
(क) अणु
(ख) परमाणु
(ग) तत्व
(घ) यौगिक

उत्तर ⇒ { (ख) परमाणु }

3. तत्वों का प्रथम आवर्ती वर्गीकरण दिया था–
(क) डोबराइनर ने
(ख) मोजले ने
(ग) न्यूलैंड ने
(घ) मैन्डेलीफ ने

उत्तर ⇒ { (घ) मैन्डेलीफ ने }

4. आधुनिक पदार्थ के किस गुण पर आधारित है?
(क) परमाणु संरचना
(ख) परमाणु भार
(ग) परमाणु क्रमांक
(घ) संयोजकता

उत्तर ⇒ { (ग) परमाणु क्रमांक }

5. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त तथा वर्गों की संख्या है
(क) 7 एवं 18
(ख) 9 एवं 18
(ग) 7 एवं 20
(घ) 9 एवं 20

उत्तर ⇒ { (क) 7 एवं 18 }

6. आवर्त सारणी में परमाणु आकार, वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर
(क) घटता है।
(ख) स्थिर रहता है।
(ग) अनियमित रहता है।
(घ) बढ़ता है।

उत्तर ⇒ ???????

प्रश्न 1. सोडियम, क्लोरीन तथा सिलिकॉन में से कौनसी उपधातु है?
उत्तर- सिलिकॉन

प्रश्न 2. थॉमसन के मॉडल का नाम बताइए।
उत्तर- थॉमसन के परमाणु मॉडल को प्लम पुडिंग मॉडल कहते हैं।

प्रश्न 3. बोर की कक्षाओं को क्या कहते हैं ?
उत्तर- बोर की कक्षाओं को कोश या ऊर्जा स्तर कहते हैं।

प्रश्न 4. आधुनिक आवर्त नियम क्या है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त नियम-मोजले के अनुसार, “तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।”

प्रश्न 5. मेण्डेलीफ का आवर्त नियम लिखें।
उत्तर- मेण्डेलीफ के अनुसार, ”तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं।” इसे मेण्डेलीफ का आवर्त नियम कहते हैं।

The post appeared first on .