Welcome To DailyEducation

DailyEducation is an open-source platform for educational updates and sharing knowledge with the World of Everyday students.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से गुवाहाटी में असम की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया

naveen

Moderator

1 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से गुवाहाटी में असम की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया​


cu-2023529205714.jpg


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से गुवाहाटी में असम की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रैस ट्रेन को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन गुवाहाटी से न्‍यू जलपाईगुड़ी को जोडेगी और यात्रा समय घटकर पांच घंटे 30 मिनट रह जाएगा। बता दें कि यह पूर्वोत्तर की पहली और पश्चिम बंगाल की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इस ट्रेन का ट्रायल रन रविवार, 21 मई 2023 न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच हुआ था। न्यू जलपाईगुड़ी से चलने वाली यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा के लिए एक वंदे भारत चलाई गई थी। प्रधानमंत्री ने असम के लामडिंग में नवनिर्मित डीजल इलैक्ट्रिक मल्‍टीपल यूनिट और मेन लाइन मल्‍टीपल यूनिट शेड का भी उद्घाटन किया। श्री मोदी ने 182 किलोमीटर लंबे नए विद्युतीकृत रेल-खंड भी राष्ट्र को समर्पित किये। इससे बिजली से चलने वाली ट्रेनें मेघालय जा सकेंगी।

2 भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सी ए जी गिरीश चंद्र मुर्मू को चार और वर्ष के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का वैदेशिक लेखा परीक्षक चुन लिया गया है​


cu-2023529201734.jpg


भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षकसी ए जी गिरीश चंद्र मुर्मू को चार और वर्ष के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का वैदेशिक लेखा परीक्षक चुन लिया गया है। उनका कार्यकाल 2024 से 2027 तक होगा। श्री मुर्मू 2019 से इस पद पर हैं। जेनेवा में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य सभा की 76वीं बैठक में पहले दौर के मतदान में एक सौ 56 के मुकाबले एक सौ 14 वोटों के जबरदस्‍त बहुमत से श्री मुर्मू को चुना गया।

3 इसरो ने नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-1 का प्रक्षेपण किया​


cu-2023529135228.jpg


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से जीएसएलवी-एफ-12 के जरिए देश की दूसरी पीढ़ी के पहले नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 का सफल प्रक्षेपण किया। जीएसएलवी-एफ-12 ने नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है। दो हजार 232 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारतीय नक्षत्र श्रृंखला के साथ नेविगेशन के लिए परिकल्पित दूसरी पीढ़ी के उपग्रहों में से पहला है।

4 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के अध्‍यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-तीन का प्रक्षेपण इस वर्ष जुलाई में किया जाएगा​


cu-2023529204625.jpg


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के अध्‍यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-तीन का प्रक्षेपण इस वर्ष जुलाई में किया जाएगा। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दूसरी पीढी के नेविगेशन उपग्रह एन एस वी-जीरो वन के सफल प्रक्षेपण के बाद उन्‍होंने यह जानकारी दी। इसरो अध्‍यक्ष ने कहा चंद्रयान को जुलाई में प्रक्षेपित करने का लक्ष्‍य है और इसरो इस दिशा में काम कर रहा है। चंद्रयान -3, चंद्रयान -2 का अनुवर्ती मिशन है जो चंद्रमा पर सुरक्षित लैंडिंग क्षमता को प्रदर्शित करेगा। इसमें एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल, एक प्रणोदन मॉड्यूल और एक रोवर शामिल है। चंद्रमा की सतह पर प्रयोग करने के लिए लैंडर और रोवर में पेलोड लगे होंगे।

5 केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि सरकार 2025-26 तक तापीय कोयले का आयात पूरी तरह बंद करने की दिशा में काम कर रही है​


cu-2023529211856.jpg


केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि सरकार 2025-26 तक तापीय कोयले का आयात पूरी तरह बंद करने की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए नई कोयला खादानों की खोज और नीलामी की पारदर्शी प्रक्रिया का कार्य प्रगति पर है। वे आईआईटी बाम्‍बे में पहले खनन स्‍टार्टअप सम्‍मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस पहले खनन स्टार्ट-अप सम्मेलन में 82 स्टार्ट-अप और एक सौ 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

6 नई दिल्‍ली पहुंचे कम्‍बोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी, वह भारत की तीन दिन की यात्रा पर हैं​


cu-2023529134926.jpg


कम्‍बोडिया के नरेश नोरोडोम सिहामोनी भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंच गये हैं। विदेश राज्‍य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कम्‍बोडिया नरेश की अगवानी की। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी। ये यात्रा भारत और कम्‍बोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की 70 वर्ष पूरे होने के उपल्‍क्ष्‍य में हो रही है। कम्‍बोडिया नरेश की यह भारत यात्रा छह दशक बाद हो रही है। भारत और कम्‍बोडिया के बीच सांस्‍कृतिक और आर्थिक संबंध और लोगों के बीच गहरे संबंधों की विशेषता वाले मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

7 केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त के रूप श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्‍तव ने ली शपथ​


cu-202352912174.jpg


श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्‍तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त के रूप में शपथ ली। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री श्रीवास्‍तव 1988 बैच के असम मेघालय कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्‍त अधिकारी हैं।

8 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाइजीरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे​


cu-202352994558.jpg


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अबुजा में नाइजीरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे नाइजीरिया के तीन दिन के दौरे पर हैं। उनकी यात्रा भारत-नाइ‍जीरिया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी। ये किसी भारतीय रक्षामंत्री की पहली नाइजीरिया यात्रा है। भारत और नाइजीरिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा लोक उपक्रमों के शीर्ष नेतृत्व भी श्री सिंह के साथ हैं। श्री सिंह नाइजीरियाई उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

9 भारत का सतलुज जल विद्युत निगम नेपाल में दूसरी जल विद्युत परियोजना अरूण-4 शुरू करेगा​


cu-20230530065925.jpg


नेपाल ने भारत के सतलुज जल विद्युत निगम – एसजेवीएन को नेपाल में दूसरी जल विद्युत परियोजना शुरू करने की अनुमति दे दी है। एसजेवीएन इस समय पूर्वी नेपाल में अरूण नदी पर नौ सौ मेगावाट अरूण-3 जल विद्युत परियोजना विकसित कर रहा है। इसके वर्ष 2024 में पूरा होने की संभावना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड की अध्‍यक्षता में नेपाल निवेश बोर्ड की बैठक में परियोजना विकास समझौते के मसौदे को मंजूरी दी गई। इस समझौते पर पूर्वी नेपाल में 6 सौ 69 मेगावाट की लोअर अरूण जल विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए भारत के सतलुज जल विद्युत निगम के साथ हस्‍ताक्षर होंगे।

10 शारजाह चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स और उद्योग भारत में एक व्‍यापार मिशन शुरू करेगा​


cu-20230530070125.jpg


शारजाह चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स और उद्योग दोनों देशों के बीच निवेश के अवसरों का पता लगाने और सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा के लिए भारत में एक व्‍यापार मिशन शुरू करेगा। शारजाह निर्यात विकास केन्‍द्र द्वारा आयोजित एस. सी. सी. आई के अध्‍यक्ष अब्‍दुल्‍ला सुल्‍तान अल ओवेस अगले दो महीने तक चलने वाले मिशन का नेतृत्‍व करेंगे। अन्‍य अधिकारियों में एस. सी. सी. आई के दूसरे उपाध्‍यक्ष वलीद अब्‍दुल रहमान बुखातीर, अहमद मोहम्‍मद, उबैद अल नूबदाह बोर्ड सदस्‍य, व्‍यापार और संचार के संयुक्‍त महानिदेशक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल निवेश के अवसरों का पता लगाने और संयुक्‍त आर्थिक साझेदारी को बढावा देने के लिए भारतीय व्‍यापार समुदायों के साथ बैठक करेगा। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल भारतीय व्यापार समुदाय को उन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा जो शारजाह की आर्थिक दृष्टि के अनुरूप हैं।

11 बांद्रा-वर्सोवा समुद्री मार्ग का नाम स्वतंत्र वीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सागरी सेतु रखा जाएगा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने की घोषणा​


cu-202352982412.jpg


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मुंबई में बांद्रा-वर्सोवा समुद्री मार्ग का नाम स्वतंत्र वीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सागरी सेतु रखा जाएगा। उन्‍होंने मुंबई में स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिये जाने वाले वीरता पुरस्कार की तर्ज पर राज्य में अतुलनीय कार्यों के लिए स्वतंत्र वीर सावरकर शौर्य पुरस्कार भी दिया जाएगा।

12 जम्‍मू-कश्‍मीर के जम्‍बू चिड़ियाघर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा​


cu-20235298232.jpg


जम्‍मू-कश्‍मीर में जम्‍मू पर्यटन की क्षमता में तेजी लाने के उद्देश्‍य से जम्‍मू के बाहरी इलाके में नगरोटा के पास महत्‍वाकांक्षी जम्‍बू चिडियाघर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। जम्‍मू शहर के संस्‍थापक नरेश जम्‍बू लोचन के नाम पर रखे गए इस चिडियाघर में कृत्रिम झरने और रॉयल बंगाल टाइगर, एशियाई शेर, तेंदुए, भालू, मगरमच्‍छ सहित पशुओं की 27 प्रजातियां होंगी। जम्‍मू श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा क्षेत्र में तीन हजार 32 सौ से अधिक कनाल भूमि पर स्थित इस चिडियाघर को उत्‍तर भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर माना जा रहा है और यह कश्‍मीर या माता वैष्‍णो देवी आने वाले यात्रियों के लिए पर्यटन का प्रमुख केंद्र होगा।

13 नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक 2020-21 में केरल सबसे ऊपर​


cu-20230530071400.jpg


केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना वर्ष 2020-21 के कोविड काल के लिये नीति आयोग के वार्षिक ‘स्वास्थ्य सूचकांक‘ में ‘बड़े राज्यों’ के बीच शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता के रूप में उभरे हैं। 19 ‘बड़े राज्यों’ में केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना ने समग्र प्रदर्शन के मामले में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बिहार (19वाँ), उत्तर प्रदेश (18वांँ) और मध्य प्रदेश (17वांँ) सूची में अंतिम स्थान पर हैं। आठ छोटे राज्यों में त्रिपुरा ने सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन दर्ज किया है, इसके बाद सिक्किम और गोवा का स्थान है; अरुणाचल प्रदेश (6वाँ), नगालैंड (7वाँ) और मणिपुर (8वाँ) सूची में अंतिम स्थान पर हैं। आठ केंद्रशासित प्रदेशों में लक्षद्वीप को समग्र प्रदर्शन के मामले में शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता के रूप में स्थान दिया गया है, जबकि दिल्ली को सबसे अंतिम स्थान प्राप्त हुआ है। राजस्थान, उत्तराखंड और ओडिशा वर्ष 2019-20 में अपने प्रदर्शन की तुलना में वर्ष 2020-21 में शीर्ष तीन प्रदर्शनकर्त्ताओं के रूप में उभरे हैं।

14 कश्मीरी पंडितों द्वारा मनाया गया खीर भवानी मेला 2023​


cu-20230530071619.jpg


कश्मीरी पंडित जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में माता खीर भवानी मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाते हैं। हालाँकि हाल के वर्षों में कश्मीरी पंडितों को लक्ष्य कर किये जा रहे आतंकवादी हमलों में वृद्धि के कारण तीर्थयात्रा में लोगों की भागीदारी में गिरावट आई है। वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के बाद से कई कश्मीरी पंडित क्षेत्र में इस तरह के हमलों का शिकार हुए हैं। खीर भवानी मेले का इतिहास सदियों पुराना है, जो दिव्य माँ रागनी देवी के प्रति लोगों की श्रद्धा एवं भक्ति का प्रतीक है। यह ज्येष्ठ माह (जून-जुलाई) में शुक्ल पक्ष या चंद्रमा के बढ़ते चरण के दौरान अष्टमी के दिन मनाया जाता है। यह जीवंत उत्सव इस क्षेत्र में प्रचलित सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्त्व एवं सांप्रदायिक सद्भाव को प्रदर्शित करता है, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है, साथ ही कश्मीर की समृद्ध साझा विरासत की सराहना करता है। यह आतंकवादी हमलों की चुनौती के बावजूद कश्मीरी पंडित समुदाय का मेले के प्रति अटूट विश्वास और परंपराओं को बनाए रखने के दृढ़ संकल्प प्रदर्शित करता है। यह सहिष्णुता व लचीलेपन के शक्तिशाली प्रतीक के रूप में है, क्योंकि यह त्योहार एकजुटता बनाए रखता है एवं विपरीत परिस्थितियों में आशा की ओर प्रेरित करता है।

15 UPI हस्तांतरण, 2027 तक भारतीय डिजिटल भुगतान परिदृश्य पर हावी​


cu-20230530072037.jpg


PwC इंडिया (प्राइसवाटरहाउसकूपर्स) की “द इंडियन पेमेंट्स हैंडबुक- 2022-27” शीर्षक वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) हस्तांतरण का मूल्य वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रतिदिन 1 बिलियन डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है। इसके तहत देश में खुदरा डिजिटल भुगतानों के मामले में 90% की वृद्धि हुई है, जो भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली में UPI की स्थिति को और मज़बूत करेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान खुदरा क्षेत्र में कुल हस्तांतरण का लगभग 75% UPI में किया गया। वित्त वर्ष 2022-23 के 103 बिलियन हस्तांतरण से वित्त वर्ष 2026-27 में 411 बिलियन हस्तांतरण की अनुमानित वृद्धि के साथ भारतीय डिजिटल भुगतान बाज़ार में हस्तांतरण की मात्रा के मामले में 50% की उल्लेखनीय चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) की उम्मीद है। इसके अलावा रिपोर्ट क्रेडिट कार्ड व्यवसाय की लाभप्रदता को दर्शाती है, जो वर्ष 2022-2023 में कुल कार्ड के राजस्व का लगभग 76% है। इसमें कहा गया है कि क्रेडिट कार्ड जारी करने से राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 42% की पर्याप्त वृद्धि देखी गई और इसके अगले पाँच वर्षों में 33% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है।

16 कर्नाटक बैंक ने श्रीकृष्ण हरिहर सरमा को एमडी और सीईओ नियुक्त किया​


cu-20230530074708.jpg


कर्नाटक बैंक ने श्रीकृष्णन हरिहर सरमा को अपने नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। वाणिज्यिक, खुदरा और लेन-देन बैंकिंग, प्रौद्योगिकी और भुगतान में लगभग चार दशकों के व्यापक अनुभव के साथ, सरमा अपनी नई भूमिका में विशेषज्ञता का खजाना लाते हैं। नियुक्ति आगामी वार्षिक आम बैठक में या कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन महीने की अवधि के भीतर, जो भी पहले हो, शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन है।

17 सुदर्शन शक्ति 2023 अभ्यास​


cu-20230530075405.jpg


भारतीय सेना के सप्त शक्ति कमान ने राजस्थान और पंजाब में पश्चिमी सीमाओं पर ‘सुदर्शन शक्ति 2023’ अभ्यास किया। ‘सुदर्शन शक्ति 2023’ को नेटवर्क-केंद्रित वातावरण में ऑपरेशनल योजनाओं को संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया था. इस दौरान कमबैट पावर, कमबैट सपोर्ट और लॉजिस्टिक सपोर्ट का अभ्यास किया गया।

18 वित्त वर्ष 2024 में जीडीपी की वृद्धि दर 6-6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: BoB इको रिसर्च​


cu-20230530075839.jpg


विभिन्न एजेंसियों के विशेषज्ञों ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि 6-6.5% के दायरे में रहने का अनुमान लगाया है। दशमलव बिंदुओं में मामूली भिन्नताएं हैं, लेकिन आम सहमति देश के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण का सुझाव देती है। कृषि उत्पादन में सुधार, संपर्क-गहन क्षेत्रों में सुधार और सरकार की पहल जैसे कारकों से इस वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और बाहरी मांग में कमी सहित नकारात्मक जोखिम भी हैं।

19 बैंक ऑफ महाराष्ट्र: एनपीए प्रबंधन में शीर्ष पर​


cu-20230530080416.jpg


पुणे स्थित राज्य के स्वामित्व वाले ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) को मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 0.25% के उल्लेखनीय रूप से कम शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) अनुपात को प्राप्त करते हुए खराब ऋणों के प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ बैंक के रूप में मान्यता दी गई है। बैंकों की प्रकाशित वार्षिक संख्या के अनुसार, न केवल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) बल्कि ₹3 लाख करोड़ से अधिक का कुल कारोबार करने वाले सभी बैंकों में यह सबसे कम अनुपात है। पुणे स्थित राज्य के स्वामित्व वाले ऋणदाता के बाद एचडीएफसी बैंक का शुद्ध एनपीए 0.27 प्रतिशत तक गिर गया और कोटक महिंद्रा बैंक 0.37 प्रतिशत शुद्ध अग्रिम के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

20 एसपीजी के लिए नए नियम जारी​


cu-20230530081052.jpg


हाल ही में, विशेष सुरक्षा बल (Special Protection Group) को मजबूत करने और इसके संचालन को अनुकूलित करने के लिए नए नियम पेश किए गए हैं। SPG एक विशेष बल है जो प्रधानमंत्री, पूर्व पीएम और उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। 1985 में इसकी स्थापना प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुई थी। तब से, SPG ने हमारे देश के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नए नियमों के तहत, एसपीजी का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अतिरिक्त महानिदेशक के पद के अधिकारी के नेतृत्व में किया जाएगा। यह सुनिश्चित करता है कि अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी इस बल का प्रबंधन करेंगे। SPG का मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है, जो सुरक्षा मामलों में प्रभावी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया को सक्षम बनाता है।
 
Back
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock