भोजन एवं मानव स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न

naveen

Moderator

भोजन एवं मानव स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न ( food and human health class 10 rbse questions and answers )


नमस्कार दोस्तों , स्वागत है आपका हमारी बेबसाईट पर ! आज की हमारी यह पोस्ट से सन्बन्धित है

हमारी Post : – भोजन एवं मानव स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न आपके विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ में बहुत काम आएगी जैसे – Bihar state level competitive exams.

food and human health class 10 rbse questions and answers : नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने वाले है food and human health class 10 rbse के बारे में , आपको बता दे की हमने यहाँ आपकी प्रैक्टिस के लिए टॉप Questions दिए है जो आपके आगामी दिनों में होने वाली एग्जाम में बहुत उपयोगी साबित होंगे | यहाँ पर सभी food and human health class 10 rbse questions and answers में दिए गए है |

food and human health class 10 rbse questions and answers


Multiple Choice Objective Type Questions

1. विटामिन B1 की कमी से होने वाला रोग है ?
(क) क्वाशिओरकर
(ख) एनीमिया
(ग) बेरी-बेरी
(घ) घेघा

उत्तर – (ग)

2. हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाते हैं
(क) सोडियम-पोटैशियम
(ख) कैल्शियम-फास्फोरस
(ग) आयरन-आयोडीन
(घ) कार्बोहाइड्रेट्स-वसा

उत्तर – (ख)

3. निम्न में कौन-सा जलजन्य रोग है?
(क) पीलिया (हेपेटाइटिस-A)
(ख) पोलियो
(ग) हैजा
(घ) उपर्युक्त सभी।

उत्तर – (घ)

4. मोटापे से किस रोग की संभावना बढ़ जाती है?
(क) हृदय रोग
(ख) घुटनों का दर्द
(ग) मधुमेह
(घ) उपरोक्त सभी।

उत्तर -(घ)

5. स्फिग्मोमैनोमीटर से क्या मापा जा सकता है?
(क) रक्त शर्करा स्तर
(ख) भोजन में पोषक तत्व
(ग) रक्तचाप
(घ) खाद्य पदार्थ में मिलावट

उत्तर – (ग)

6. इन्सुलिन का स्त्राव होता है
(क) यकृत से
(ख) अग्न्याशय से
(ग) आमाशय से
(घ) छोटी आंत से

उत्तर – (ख)

7. निकोटिन किस पादप का प्रमुख एल्केलॉइड है?
(क) तम्बाकू
(ख) अफीम
(ग) भॉग
(घ) तुलसी

उत्तर – (क)

8. किस पादप के फल के लेटेक्स में मार्फीन पाया . जाता है?
(क) नीम
(ख) अफीम
(ग) तम्बाकू
(घ) भाग

उत्तर – (ख)

9. एल०एस०डी० (LSD) का पूरा नाम है
(क) लाइसर्जिक एसिड डाईएथाइलेमाइड
(ख) लाइसिन सल्फ्यूरिक एमाइड
(ग) लेसर सेंस एप्लीकेशन
(घ) लाइकोपीन सोम्नीफेरम एसिड

उत्तर – (क)

10. दाँतों को गलाने वाले फास्फोरिक अम्ल की मिलावट निम्नलिखित में से क्रिसमें की जाती है?
(क) दालों में चमक हेतु
(ख) कोल्ड ड्रिंक्स में
(ग) दुग्ध उत्पादों में
(घ) सरसों के तेल में।

उत्तर (ख)


food and human health class 10th questions in hindi


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1 बच्चों में प्रोटीन और ऊर्जा दोनों की कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए।
उत्तर-मेरस्मस (Marasmus)।
प्रश्न 2-B समूह की B3 विटामिन का क्या नाम है?
उत्तर-नियासिन (Niacin)।
प्रश्न 3–मसूड़ों से खून आना, त्वचा पर चकते बनना व जोड़ों में दर्द किस विटामिन की कमी से होने वाले रोग के लक्षण हैं?
उत्तर–विटामिन C की कमी से होने वाले स्कर्वी रोग के।
प्रश्न 4-उन दो पोषक तत्वों के नाम लिखिए जिनकी कमी बच्चों में सूखा रोग (रिकेट्स) पैदा कर सकती है।
उत्तर–विटामिन D (कैल्सीफेरॉल) तथा खनिज कैल्शियम।
प्रश्न 5 कौन-सा खनिज हीमोग्लोबिन का प्रमुख संघटक है?
उत्तर-लोहा (आयरन)।
प्रश्न 6–कौन-सा खनिज थाइराइड हार्मोन थाइरॉक्सिन बनने हेतु आवश्यक होता है?
उत्तर-आयोडीन।
प्रश्न 7—उस पदार्थ का नाम लिखिए जो पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से ठोस, द्रव व गैस तीनों अवस्थाओं में हर समय उपस्थित रहता है।
उत्तर–जल, ठोस (बर्फ), द्रव (जल). व गैस (जलवाष्प) रूप में।
प्रश्न 8 पीने योग्य जल का pH मान कितना होना चाहिए?
उत्तर-पीने योग्य जल का pH मान 7 होना चाहिए।
प्रश्न 9—प्रोटोजोआ से होने वाले एक जलजन्य रोग का नाम लिखिए।
उत्तर-अमीबीय पेचिश (Amoebic dysentery)।
प्रश्न 10 ड्रेकनकुलस मेडीनेसिस क्या है? .
उत्तर-यह एक परजीवी गोलकृमि है. जो मनुष्य में बाला या नारु रोग (guinea worm) पैदा करता है।
प्रश्न 11 ऐसे तीन रोगों के नाम लिखिए जिनसे हमेशा उबालकर ठण्डा किया पानी पीने से बचा जा सकता है?
उत्तर- नारु रोग, हैजा, टायफॉइड।
प्रश्न 12 विषाणुओं (Viruses) से होने वाले दो जलजन्य (water borne) रोगों के नाम लिखें।
उत्तर-हेपेटाइटिस-A, पोलियो।
प्रश्न 13-मोटापे के सन्दर्भ में BMI का पूरा नाम लिखिए। .
उत्तर-Body Mass Index (शरीर भार सूचकांक)।
प्रश्न 14-मोटापे का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर—मोटापा और शरीर का वजन बढ़ना ऊर्जा के सेवन (intake) और शरीर में ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है।
प्रश्न 15—एक सामान्य स्वस्थ मनुष्य का सिस्टोलिक रक्तचाप कितना होता है?
उत्तर-120 mm Hg
प्रश्न 16—शरीर की जाँच से सम्बंधित किस यंत्र की खोज को आप स्टीफन हेल्स से जोड़ेंगे?
उत्तर-रक्तचापमापी (स्फिग्मोमैनोमीटर)।
प्रश्न 17—शरीर की कौन-सी ग्रन्थि इन्सुलिन का स्त्राव करती है?
उत्तर-अग्न्याशय (पैन्क्रियास)।
प्रश्न 18—उस हार्मोन का नाम लिखिए जो शरीर की कोशिकाओं में ग्लूकोज का उपयोग बढ़ाकर रक्त में ग्लूकोज स्तर सामान्य बनाये रखता है?
उत्तर-इंसुलिन (Insulin)।
प्रश्न 19—सामान्य स्वस्थ मनुष्य के रक्त में भोजन से पूर्व ग्लूकोज का स्तर क्या होना चाहिए?
उत्तर-70-100 मिग्रा/डे०ली०।
प्रश्न 20–एक मनुष्य के रक्त में भोजन करने के पश्चात् ग्लूकोज का स्तर हमेशा 180 mg/डे०ली० से अधिक बना रहता है? क्या यह स्तर सामान्य है या व्यक्ति किसी रोग से पीड़ित है?
उत्तर-जी नहीं, यह स्तर सामान्य नहीं है। सामान्य शर्करा स्तर अधिकतम 140 मिग्रा/डे०ली० है। व्यक्ति मधुमेह रोग से पीड़ित है।
प्रश्न 21-किस प्रकार के मधुमेह को टाइप II मधुमेह कहा जाता है?
उत्तर-इन्सुलिन अनाश्रित मधुमेह । (Insulin independent diabetes) अर्थात् जिसमें इंसुलिन बनता तो है मगर कम मात्रा में बनता है।
प्रश्न 22 आधुनिक जीवनचर्या में रहने वाले तनाव, व्यायाम की कमी व गलत खान-पान के कारण होने वाले दो प्रमुख रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर-मोटापाजन्य मधुमेह व उच्च रक्तचाप।
प्रश्न 23—गुटखा खाने वालों में मुँह का पूर्ण रूप से न खुल पाना किस रोग के कारण होता है?
उत्तर-सबम्यूकस फाइब्रोसिस।
प्रश्न 24 निकोटिएना टैबेकम तकनीकी नाम वाले पौधे को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- तम्बाकू
प्रश्न 25 अपने देश में मुखीय कैंसर (Oral cancer) का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर–तम्बाकू, गुटखा आदि का सेवन।

प्रश्न 26-कौन-सी प्रदूषक गैस हीमोग्लोबिन की ऑक्सीजन परिवहन क्षमता कम कर देती है?
उत्तर-CO कार्बन मोनोक्साइड।
प्रश्न 27- शरीर के किस अंग में एल्कोहॉल विषैले एसीटेल्डिहाइड में बदल जाता है?
उत्तर—यकृत (लिवर) में।
प्रश्न 28—सभी प्रकार की मदिराओं का प्रमुख घटक क्या है?
उत्तर-ऐथिल एल्कोहॉल (C2H FOH)I.
प्रश्न 29-मार्फीन का प्रयोग किस प्रकार की दवो बनाने में किया जाता है?
उत्तर-दर्द निवारक (analgesics) दवा बनाने में।
प्रश्न 30 नशीले पदार्थ हेरोइन को किस पादप से प्राप्त किया जाता है?
उत्तर-अफीम (पेपेवर सोम्नीफेरम) से।
प्रश्न 31–लत (addiction) पैदा करने वाले किन्हीं 4 नशीले पदार्थों के नाम लिखें।
उत्तर–तम्बाकू, मदिरा (एल्कोहॉल), अफीम, भाँग।
प्रश्न 32-नाइट्राजिपाम, डाएजीपाम किस प्रकार की दवा हैं?
उत्तर-यह डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली निद्राकारी (Sedative drugs) दवा हैं जिनका नशे के लिए दुरुपयोग किया जाता है।
प्रश्न 33 कोल्ड ड्रिंक्स में पाये गये पीड़क नाशियों का मानव स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-यह रसायन कैंसर, स्नायु रोग, प्रजनन सम्बंधी रोग और प्रतिरक्षी तंत्र की खराबी के लिए जिम्मेदार माने जाते
प्रश्न 34 पी०एफ०ए० (PFA) का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर-प्रिवेन्शन ऑफ फूड एडल्टरेशन एक्ट (Prevention of Food Adulteration Act)
प्रश्न 35-संश्लेषित दूध बनाने में किन खतरनाक रसायनों का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर-संश्लेषित दूध (Synthetic milk) बनाने में । यूरिया, डिटरजेंट, सोडा, पोस्टर कलर, रिफाइड ऑयल जैसे – पदार्थों का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 36-PEM का शब्द विस्तार कीजिए।
उत्तर–प्रोटीन एनर्जी माल्न्यूट्रीशन (Protein Energy Malnutrition)।
प्रश्न 37-किस मसाले में पीले रंग के लैड क्रोमेट की मिलावट की जाती है?
उत्तर-हल्दी पाउडर।
प्रश्न 38 सत्यानाशी या आर्जीमोन के बीज किसके बीजों में मिलावट हेतु प्रयोग होते हैं?
उत्तर-सरसों के बीजों में।
प्रश्न 39 विटामिन B1 का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर-थायमिन।
प्रश्न 40-चने व अरहर दाल में किस पौधे के बीजों की मिलावट की जाती है?
उत्तर-खेसारी दाल (लैथाइरस ओडोरेटस) की।




इने भी जरूर पढ़े :-


The post appeared first on .