लेंस की क्षमता क्या है सूत्र or इसका मात्रक ( Power of lens in Hindi )

naveen

Moderator

Power of lens in Hindi

लेंस की क्षमता (Power of lens)

  • लेंस की प्रकाश किरणों को अभिसारित या अपसारित करने की क्षमता ही लेंस की क्षमता कहलाती है। एक कम फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस में किरणें अपवर्तन के पश्चात् ज्यादा मुड़ेंगी (अभिसारित होगी) एवं लेंस के नजदीक ही फोकसित होंगी । इसके विपरीत एक ज्यादा फोकस दूरी के उत्तल लेंस में किरणें कम मुड़ेंगी एवं लेंस से दूर फोकसित होगी | जब प्रकाश किरणें अवतल लेंस पर आपतित होंगी तो लेंस की फोकस दूरी के अनुसार कम या ज्यादा अपसारित होंगी। एक कम फोकस दूरी का लेंस किरणों को ज्यादा अपसारित करेगा |
  • इस प्रकार हम देखते है कि लेंस की क्षमता उसकी फोकस दूरी की व्युत्क्रम होती है।

p= I / f

  • यदि f मीटर में है तो P का मात्रक डाइऑप्टर (Dioptre) होता है | उत्तल लेंस की क्षमता धनात्मक एवं अवतल लेंस की क्षमता ऋणात्मक होती है | सामान्य भाषा में इसे चश्में का नम्बर कहते है। यदि एक लेंस की दूरी 2 मीटर हो तो लेंस की क्षमता P न 0.5 डाइऑप्टर होगी | यदि हम दो या दो से अधिक लेंस को मिला देवें तो उस संयोजन की परिणामी क्षमता

P=P1 +P2 +P3 + ..

जहां P1 ,P2 ….. क्रमशः पृथक-पृथक लेंसों की क्षमता है |


Power of lens in Hindi FAQ –


1. निम्न में से कौनसे दर्पण में वृहद दृष्टि क्षेत्र दिखेगा
(क) समतल दर्पण
(ख) उत्तल दर्पण
(ग)
(घ) परवलियक दर्पण

उत्तर ⇒ { (ख) उत्तल दर्पण }

2. प्रकाश का वेग सर्वाधिक होगा
(क) पानी में
(ख) कांच में
(ग) निर्वात में
(घ) ग्लिसरीन में

उत्तर ⇒ { (ग) निर्वात में }

3. किस प्रभाव के कारण टंकी के पेंदे पर रखा सिक्का थोड़ा ऊपर उठा हुआ दिखाई देता है
(क) अपवर्तन
(ख) परावर्तन
(ग) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर ⇒ { (क) अपवर्तन }

4. यदि एक दर्पण की फोकस दूरी + 60 सेमी. है तो यह दर्पण होगा
(क) अवतल दर्पण
(ख) परवलिय दर्पण
(ग) समतल दर्पण
(घ) उत्तल दर्पण

उत्तर ⇒ { (घ) उत्तल दर्पण }

5. एक समतल दर्पण की फोकस दूरी होगी
(क) 0
(ख) 1
(ग) अनन्त
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर ⇒ ???????

प्रश्न 1. जब कोई वस्तु प्रकाश के सभी रंगों को अवशोषित कर लेती है तो वह वस्तु हमें किस रंग की दिखाई देगी?
उत्तर- वह वस्तु हमें काली दिखाई पड़ती है।

प्रश्न 2. यदि हम समतल दर्पण में हमारा पूर्ण प्रतिबिम्ब देखना चाहें तो की न्यूनतम लम्बाई कितनी होनी चाहिये ?
उत्तर- किसी व्यक्ति का पूरा प्रतिबिम्ब देखने के लिए उस व्यक्ति की लम्बाई की आधी लम्बाई का समतल दर्पण चाहिए।

प्रश्न 3. उत्तल दर्पण के कोई दो उपयोग लिखिये।
उत्तर-

  • उत्तल दर्पण में बड़ी वस्तुओं के छोटे प्रतिबिम्ब प्राप्त करके सजावट के लिए उपयोग में लेते हैं।
  • इनका उपयोग सामान्यतः वाहनों के पश्च दृश्य (wing) दर्पणों के रूप में किया जाता है।

प्रश्न 4. अवतल दर्पण के कोई दो उपयोग लिखिये।
उत्तर-

  • बड़ी फोकस दूरी का अवतल दर्पण हजामत बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है, जिससे व्यक्ति के चेहरे का आभासी, बड़ा और सीधा प्रतिबिम्ब बनता है।
  • अवतल दर्पण परावर्तक दूरदर्शी में काम में लेते हैं। इससे दूरदर्शी की विभेदन क्षमता में वृद्धि होती है।

प्रश्न 5. दर्पण सूत्र लिखिये।
उत्तर- ध्रुव से बिम्ब की दूरी u, ध्रुव से प्रतिबिम्ब की दूरी v एवं ध्रुव से फोकस दूरी f ये तीनों राशियाँ एक समीकरण द्वारा सम्बद्ध हैं जिसे दर्पण सूत्र कहा जाता है।




The post appeared first on .