विद्युत ऋणता या विद्युत ऋणात्मकता (electronegativity explain in hindi)

naveen

Moderator

electronegativity explain in hindi

  • सहसंयोजक यौगिको में दो असमान परमाणुओं के मध्य बने हुए रासायनिक बंध के इलेक्ट्रॉन को परमाणु द्वारा अपनी और आकर्षित करने के गुण को विघुत ऋणता कहते है । तत्त्वों की यह एक सापेक्ष प्रवृत्ति होती है ।
  • एक ही आवर्त्त में बाँए से दाँए जाने पर परमाणु आकार छोटा होते जाने के कारण तत्वों की विघुत ऋणता बढ़ती जाती है। एक ही वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु आकार बढ़ते जाने के कारण विद्युत ऋणता का मान घटता जाता है। सर्वाधिक विघुतऋणी तत्त्व फ्लोरीन (F) होता है ।

विद्युत्-ऋणात्मकता को प्रभावित करने वाले कारक

  • परमाणु त्रिज्या का मान बढ़ने पर विद्युत्-ऋणात्मकता का मान घटता है क्युकी परमाणु त्रिज्या विद्युत्-ऋणात्मकता के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
विद्युत्-ऋणात्मकता ∝ 1 / परमाणु त्रिज्या
  • प्रभावी नाभिकीय आवेश का मान बढ़ने पर -ऋणात्मकता का मान बढ़ता है।
प्रभावी नाभिकीय आवेश ∝ विद्युत्-ऋणात्मकता
  • sp, sp², sp³ संकरित अवस्था में परमाणु की विद्युत्-ऋणात्मकता का घटता क्रम निम्न होता है –
sp संकरित अवस्था > sp²संकरित अवस्था > sp³ संकरित अवस्था

electronegativity explain in hindi FAQ –


1. रदरफोर्ड के प्रयोग में किन का प्रयोग किया गया था?
(क) α
(ख) β
(ग) γ
(घ) X

उत्तर ⇒ { (क) α }

2. का सबसे छोटा कण होता है–
(क) अणु
(ख) परमाणु
(ग) तत्व
(घ) यौगिक

उत्तर ⇒ { (ख) परमाणु }

3. तत्वों का प्रथम आवर्ती वर्गीकरण दिया था–
(क) डोबराइनर ने
(ख) मोजले ने
(ग) न्यूलैंड ने
(घ) मैन्डेलीफ ने

उत्तर ⇒ { (घ) मैन्डेलीफ ने }

4. आधुनिक पदार्थ के किस गुण पर आधारित है?
(क) परमाणु संरचना
(ख) परमाणु भार
(ग) परमाणु क्रमांक
(घ) संयोजकता

उत्तर ⇒ { (ग) परमाणु क्रमांक }

5. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त तथा वर्गों की संख्या है
(क) 7 एवं 18
(ख) 9 एवं 18
(ग) 7 एवं 20
(घ) 9 एवं 20

उत्तर ⇒ { (क) 7 एवं 18 }

6. आवर्त सारणी में परमाणु आकार, वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर
(क) घटता है।
(ख) स्थिर रहता है।
(ग) अनियमित रहता है।
(घ) बढ़ता है।

उत्तर ⇒ ???????

प्रश्न 1. सोडियम, क्लोरीन तथा सिलिकॉन में से कौनसी उपधातु है?
उत्तर- सिलिकॉन

प्रश्न 2. थॉमसन के मॉडल का नाम बताइए।
उत्तर- थॉमसन के परमाणु मॉडल को प्लम पुडिंग मॉडल कहते हैं।

प्रश्न 3. बोर की कक्षाओं को क्या कहते हैं ?
उत्तर- बोर की कक्षाओं को कोश या ऊर्जा स्तर कहते हैं।

प्रश्न 4. आधुनिक आवर्त नियम क्या है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त नियम-मोजले के अनुसार, “तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।”

प्रश्न 5. मेण्डेलीफ का आवर्त नियम लिखें।
उत्तर- मेण्डेलीफ के अनुसार, ”तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं।” इसे मेण्डेलीफ का आवर्त नियम कहते हैं।

The post appeared first on .