शनि (Saturn) ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

naveen

Moderator

शनि (Saturn) ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

शनि (Saturn) Planet Facts in Hindi​

शनि (Saturn) – वलयों से घिरा ग्रहः

  • शनि के चारों ओर वलय ( Rings) हैं, जिनसे यह सर्वाधिक सुन्दर ग्रह माना जाता है ।​
  • इसके उपग्रहों की संख्या सर्वाधिक (82 उपग्रह) है​
  • वायुमण्डल में हाइड्रोजन व हीलियम की प्रधानता ।
  • यह दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है । यह द्रव्यमान और आमाप में केवल बृहस्पति से छोटा है। बृहस्पति की तरह यह भी मुख्यत: हाइड्रोजन और हीलियम से बना है ।​
  • इसके बड़े सुंदर वलय हैं जो छोटी दूरबीन से भी देखे जा सकते हैं।​
  • इसका औसत घनत्व पानी के घनत्व से भी कम है। इसमें अधिकांशतः द्रव पदार्थ होने और इसके तेज घूमने के कारण इस ग्रह का आकार कुछ चपटा है।​
  • वलयों के किनारे पर परिक्रमा करने वाले इसके कई उपग्रह हैं। ये उपग्रह (चंद्र) शैल (rock) और हिम (ice) से बने हैं और इनकी सतह पर क्रेटर हैं.​
  • इसका मुख्य उपग्रह टाइटन (Titan) काफी बड़ा (व्यास 5800 km ) है । सौर मण्डल का छठा ग्रह शनि बिना किसी सहायता के आँख से दिखने वाला अंतिम ग्रह है।​
  • यह बहुत ठंडा ग्रह है, जिसकी सतह का तापमान – 184°C है ।​
  • शनि का वायुमंडल 90 प्रतिशत हाइड्रोजन गैस और कार्बनिक यौगिकों जैसे- हाइड्रोजन साइनाइड जैसे – विषैले पदार्थों से बना है ।​
  • शनि का प्रमुख उपग्रह टाइटन सौरमंडल का एकमात्र उपग्रह है जिसका वायुमंडल पृथ्वी के वायुमंडल जितना ही घना है​

शनि (Saturn) Planets Questions in Hindi


1. शनि ग्रह, सूर्य ग्रह से छठवां सबसे दूर का ग्रह है शनि ग्रह का व्‍यास 120500 किमी है.
2. शनि ग्रह पर मुख्‍यत हीलियम तथा हाइड्रोजन गैस पायी जाती है.
3. शनि ग्रह का द्रव्‍यमान पृथ्‍वी की अपेक्षा 22 गुना अधिक है तथा इसका पलायन वेग 36 किमी0/सें0 है
4. शनि की घूर्णन दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर है, अर्थात शनि गृह की घूर्णन दिशा पृथ्वी के समान है.
5. सूर्य की शनि ग्रह से दूरी 142.7 करोड किमी0 है यह सूर्य की परिक्रमा 29.5 वर्ष में पूरी कर लेता है

1. सौर प्रणाली की खोज किसने की थी ?
A. गैलीलियो
B. जे. एल. बेयर्ड
C. कोपरनिकस
D. केप्लर

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

2. निम्नलिखित में से कौन सौरमण्डल का भाग नहीं है ?
A. क्षुद्रग्रह
B. धूमकेतु
C. ग्रह
D. नीहारिका

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D }

3. निम्नलिखित में से कौन एक तारा है ?
A. चन्द्रमा
B. शुक्र
C. पृथ्वी
D. सूर्य

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D }

4. ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा कहलाती है ?
A. धूमकेतु
B. उल्का
C. लुब्धक
D. अभिनव तारा

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

5. वैज्ञानिक जिन्होंने सर्वप्रथम खोज की कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, थे –
A. न्यूटन
B. डाल्टन
C. कॉपरनिकस
D. आइन्स्टीन

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

6. नार्वे में अर्द्धरात्रि के समय सूर्य कब दिखायी देता है ?
A. 21 मार्च
B. 23 सितम्बर
C. 21 जून
D. 22 दिसम्बर

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

7. निम्नलिखित में से किनके बीच की औसत दूरी को ‘खगोलीय एकक’ कहा जाता है ?
A. पृथ्वी तथा सूर्य
B. पृथ्वी तथा चन्द्रमा
C. बृहस्पति तथा सूर्य
D. प्लूटो तथा सूर्य

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { A }

8. ‘मध्य रात्रि सूर्य’ का क्या अर्थ है ?
A. सांध्य प्रकाश
B. उदीयमान सूर्य
C. बहुत चमकदार चन्द्रमा
D. सूर्य का ध्रुवीय वृत्त में देर तक चमकना

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D }

9. सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है ?
A. 71%
B. 61%
C. 75%
D. 54%

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { A }

10. अन्तरिक्ष में कुल कितने तारामण्डल हैं ?
A. 87
B. 88
C. 89
D. 90
उत्तर ⇒ ????


The post शनि (Saturn) ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी appeared first on ExamSector.
 
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock