Welcome To DailyEducation

DailyEducation is an open-source platform for educational updates and sharing knowledge with the World of Everyday students.

Venus Planet ! शुक्र ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी !

naveen

Moderator

शुक्र ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी – Venus Planet Facts in Hindi

शुक्र (Venus) – बादलों से घिरा ग्रहः

  • , जिसका कारण इसके चारों ओर गंधक व सल्फ्यूरिक एसिड के बादलों का घेरा है जो सूर्य के अधिकांश प्रकाश को परावर्तित कर देता है ।​
  • यह भोर का तारा (Morning star) एवं साँझ का तारा (Evening star) के नाम से प्रसिद्ध है ।​
  • वायुमण्डल में कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस की अधिकता, जिसके कारण यह सर्वाधिक गर्म ग्रह है।​
  • शुक्र का 1 दिन इसके एक वर्ष से बड़ा होता है। इसे अपने अक्ष पर घूमने में सर्वाधिक समय (243 दिन – Longest day) लगता है जबकि सूर्य की परिक्रमा में 225 दिन लगते हैं ।​
  • अक्ष पर घूर्णन की दिशा- पूर्व से पश्चिम (अन्य सभी ग्रहों से विपरीत ) है ।​
  • इसकी सतह सूखी, तप्त और ज्वालामुखीय (volcanic) है। इसके वायुमंडल में 96 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड, 3.5 प्रतिशत नाइट्रोजन और 0.5 प्रतिशत जल वाष्प, ऑर्गन, H, SO, HCI इत्यादि हैं।​
  • यह घने बादलों से ढँका है जिसमें अधिकतर H, SO की छोटी बूँदें हैं।​
  • इसकी सतह का तापमान बहुत उच्च है (470°C) । संभवतः यह ग्रीनहाउस प्रभाव के कारण है। ग्रह द्वारा विकिरित अवरक्त विकिरण इसके वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति के कारण ग्रह से बाहर नहीं जा सकती। अतः सूर्य से प्राप्त ऊष्मा रोक ली जाती है और ग्रह का तापमान बढ़ जाता है ।​
  • चार करोड़ किमी. की दूरी पर स्थित शुक्र ग्रह हमारा ( पृथ्वी का ) निकटतम पड़ौसी ग्रह है ।​

Venus Planet Facts in Hindi

  • यहाँ सल्फ्यूरिक अम्ल के बादल हैं जिसमें हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल का कुछ अंश मिला हुआ है।​
  • सूर्य और चन्द्रमा के बाद शुक्र आकाश में तीसरा सबसे चमकीला पिंड है। शुक्र चमकीला इसलिए दिखता है, क्योंकि एक तो यह पृथ्वी के निकट है और दूसरा उस पर स्थित सफेद बादल उस पर गिरने वाले सूर्य के प्रकाश का लगभग 76 प्रतिशत हिस्सा परावर्तित कर देते हैं ।​
  • शुक्र को हम सूर्यास्त के लगभग तीन घंटे बाद बहुत अच्छी तरह से देख सकते हैं, अगर वह सांयकालीन ग्रह हो । यदि वह प्रात:कालीन ग्रह हो तो सूर्य उदय होने से लगभग तीन घंटे पहले हम उसे देख सकते हैं।​
  • चंद्रमा की तरह शुक्र की भी कलाएँ होती हैं । यदि शुक्र की सभी कलाएँ देखनी हों तो इसके लिए लगभग 20 माह लगेंगे।​
  • यहाँ का वायुमंडलीय दाब पृथ्वी के वायुमंडलीय दाब से 90 गुना ज्यादा है।​
  • इस ग्रह पर सबसे अधिक ग्रीन हाउस गैस का प्रभाव होता है। अत: इस ग्रह को ग्रीन हाउस ग्रह भी कहा जाता है।​
  • इसे पृथ्वी का जुड़वाँ ग्रह कहा जाता है ।​

शुक्र (Venus) Planets Questions in Hindi


01. सूर्य के प्रकाश को शुक्र ग्रह तक पहुँचने में लगभग 6 मिनट लगते हैं
02. शुक्र से जानकारिया जुटाने के लिए अब तक कुल 40 से अधिक अंतरिक्ष यान शुक्र ग्रह के नजदीक भेजे जा चुके है
03. शुक्र पृथ्वी का सबसे निकटतम और सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है
04. शुक्र पर वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी की तुलना में 92 गुना अधिक है
05. शुक्र पर NASA के द्वारा किये गए अध्यनो में पाया गया है की शुक्र ग्रह की सतह पर 20 किमी से बड़े 1,000 से अधिक ज्वालामुखी केंद्र है जिनमे से अधिकांश निष्क्रय व कुछ सक्रिय ज्वालामुखी है

1. सौर प्रणाली की खोज किसने की थी ?
A. गैलीलियो
B. जे. एल. बेयर्ड
C. कोपरनिकस
D. केप्लर

उत्तर ⇒ { C }

2. निम्नलिखित में से कौन सौरमण्डल का भाग नहीं है ?
A. क्षुद्रग्रह
B. धूमकेतु
C. ग्रह
D. नीहारिका

उत्तर ⇒ { D }

3. निम्नलिखित में से कौन एक तारा है ?
A. चन्द्रमा
B. शुक्र
C. पृथ्वी
D. सूर्य

उत्तर ⇒ { D }

4. ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा कहलाती है ?
A. धूमकेतु
B. उल्का
C. लुब्धक
D. अभिनव तारा

उत्तर ⇒ { C }

5. वैज्ञानिक जिन्होंने सर्वप्रथम खोज की कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, थे –
A. न्यूटन
B. डाल्टन
C. कॉपरनिकस
D. आइन्स्टीन

उत्तर ⇒ { C }

6. नार्वे में अर्द्धरात्रि के समय सूर्य कब दिखायी देता है ?
A. 21 मार्च
B. 23 सितम्बर
C. 21 जून
D. 22 दिसम्बर

उत्तर ⇒ { C }

7. निम्नलिखित में से किनके बीच की औसत दूरी को ‘खगोलीय एकक’ कहा जाता है ?
A. पृथ्वी तथा सूर्य
B. पृथ्वी तथा चन्द्रमा
C. बृहस्पति तथा सूर्य
D. प्लूटो तथा सूर्य

उत्तर ⇒ { A }

8. ‘मध्य रात्रि सूर्य’ का क्या अर्थ है ?
A. सांध्य प्रकाश
B. उदीयमान सूर्य
C. बहुत चमकदार चन्द्रमा
D. सूर्य का ध्रुवीय वृत्त में देर तक चमकना

उत्तर ⇒ { D }

9. सूर्य के रासायनिक में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है ?
A. 71%
B. 61%
C. 75%
D. 54%

उत्तर ⇒ { A }

10. अन्तरिक्ष में कुल कितने तारामण्डल हैं ?
A. 87
B. 88
C. 89
D. 90
उत्तर ⇒ ????


The post appeared first on .
 
Back
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock