Welcome To DailyEducation

DailyEducation is an open-source platform for educational updates and sharing knowledge with the World of Everyday students.

एशिया महाद्वीप एक नजर (Asia Continent GK)

naveen

Moderator

एशिया (Asia)

  • एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 44,444,100 वर्ग कि.मी. है, जो कि स्थलीय भाग का 33 प्रतिशत है। यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काकेशस पर्वत तथा काला सागर एशिया तथा की सीमा बनाते हैं, जबकि स्वेज नहर, लाल सागर एशिया एवं अफ्रीका के बीच सीमा बनाते हैं।

एशिया महाद्वीप का विस्तार –

  • एशिया का अक्षांशीय विस्तार 10° दक्षिणी अक्षांश से 80° उत्तरी अक्षांश तथा देशान्तरीय विस्तार 25° पूर्वी देशान्तर से 180° पूर्वी देशांतर है।

एशिया महाद्वीप : तथ्य

  • सर्वोच्च शिखर- (8848 मी.)
  • सबसे गहरा गर्न-चैलेन्जर गर्त, प्रशांत महासागर फिलीपींस के पास
  • सबसे ऊँचा पठार-पामीर (विश्व की छत)
  • सबसे बड़ी झील-कैस्पियन सागर, रूस
  • सबसे गर्म स्थान-जैकोबाबाद, (52°C)
  • सबसे ठंडा स्थान-बोयांस्क, साइबेरिया (-68°)
  • सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान- मासिनराम, भारत
  • सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश-चीन
  • सबसे लम्बी नदी-यांसी, चीन (5797 कि.मी.)
  • सबसे बड़ा देश-चीन
  • सबसे छोटा देश-मालदीव
  • सबसे लम्बा रेलमार्ग-चीन (चीन से स्पेन)

एशिया महाद्वीप के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्‍य (Most Important Facts of Asia Continent)

  • एशिया में स्थित तिब्बत का पठार विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एवं विस्तृत पठार है।
  • संसार का सबसे निचला भाग, मृत सागर (समुद्र तल से 400 मी. नीचा) के तट पर इजराइल, फिलीस्तीन एवं जार्डन हैं।
  • चीन व जापान विश्व के सर्वाधिक मत्स्य आहरण करने वाले देश हैं।
  • पाकिस्तान में सुलेमान श्रेणी, किरथर श्रेणी और साल्ट रेंज पर्वत विस्तृत हैं। इन श्रेणियों को केवल दरौं (खैबर, गोमल व बोलन) द्वारा पार किया जा सकता है।
  • सिन्धु नदी पर तारबेला बाँध परियोजना पाकिस्तान की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है।
  • चश्मा तथा कराची में नाभिकीय बिजली उत्पादन केन्द्र है।
  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हामुन-ई-मशुकेल मरुस्थल स्थित है।
  • श्रीलंका पाक जल सन्धि द्वारा भारत से अलग है। यहाँ प्रवाल द्वीप पाए जाते हैं, जिन्हें आदम का पुल कहा जाता है।
  • श्रीलंका को पूर्व का मोती भी कहा जाता है।
  • माउण्ट पिदुरूतालागाला श्रीलंका की सर्वोच्च चोटी है।
  • महावेली गंगा, श्रीलंका की सबसे लम्बी नदी है।
  • चीन और भारत के बीच नेपाल एक प्रतिरोधी राज्य के रूप में स्थित है।
  • नेपाल एक स्थलीय अवरुद्ध देश है। इसका विदेशी व्यापार कोलकाता पतन से होता है।
  • भूटान एक स्थल अवरुद्ध देश है, जिसे सर्पराज का देश कहा जाता है। यहाँ का राष्ट्रीय चिन्ह अजगर है। भटान का सर्वोच्च शिखर
  • कुलकंगरी (8200 मी.) महान हिमालय में स्थित है।
  • म्यांमार की नई राजधानी नाएप्यीडॉ (Naypyidaw) है। माउण्ट हकाका यहाँ की सर्वोच्च चोटी है। सालवीन नदी के पूर्व में सुनहरा त्रिभुज है, जो अफीम की खेती के लिए प्रसिद्ध है।
  • एशिया में सर्वाधिक रबड़ का उत्पादन थाईलैण्ड में होता है।
  • मलेशिया एशिया का सर्वाधिक टिन उत्पादक देश है।
  • चावल का सर्वाधिक उत्पादक देश चीन है तथा भारत चाय का सर्वाधिक उत्पादक देश है।
  • जकोटा त्रिभुज (Japan-South Korea – Taiwan Triangle) एक बड़ी औद्योगिक शक्ति के रूप में उभरा है।
  • शंघाई को चीन का मैनचेस्टर कहा जाता है।
  • जापान में बसन्त के अन्त या ग्रीष्म के प्रारम्भ में ध्रुवीय सागरीय वायुराशियों से मध्य तथा दक्षिणी भाग में भारी वर्षा होती है, जिसे बाइ-यू या प्लम वर्षा कहते हैं।
  • प्लीफेन्ट माउण्टेन कंबोडिया में स्थित है।
  • कागोन एक उष्ण कटिबंधीय घास है, जो फिलीपीन्स में उगती है।
  • तुर्की के यूरोपीय और एशियाई भाग के मध्य दार्देनेलीज और बासपोरस जलडमरूमध्य है।
  • बेरिंग जलसन्धि अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानान्तर स्थित है।
  • बहरीन और कतर के बीच होर्मुज जलसन्धि है।
  • इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता जावा द्वीप पर स्थित है।
  • मकासार जलसन्धि जावा और सेलीबीज को अलग करती हैं।
  • जापान में टोक्यो-याकाहोमा नगर क्वाण्टो के मैदान में बसे हुए हैं।

एशिया महाद्वीप विश्व के प्रमुख धर्मों की जन्म-भूमि

  • एशिया महाद्वीप विश्व के प्रमुख धर्मो की जन्म-भूमि रही है। एशिया महाद्वीप में ईसाई धर्म, हिन्दु धर्म, इस्लाम धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म एवं सिक्ख धर्म आदि। इन सभी धर्मों का जन्म या स्थाापना एशिया महाद्वीप में ही हुई है। विश्व के प्रमुख धर्मों की स्थापना/जन्म‍ के स्थान –
  1. हिन्दु धर्म : हिन्दु धर्म की स्थापना भारतवर्ष या प्राचीन जम्बूद्वीप में हुई है। हिन्दु धर्म को वैदिक धर्म भी कहा जाता है।
  2. ईसाई धर्म : ईसाई धर्म की स्थाुपना यरुशलम से मानी जाती है।
  3. इस्लाम धर्म : इस्लाम धर्म की स्थापना मक्का से मानी जाती है। मक्का व मदीना इस्लामिक धर्म में सबसे पवित्र स्थान माने जाते है।
  4. बौद्ध धर्म : गोतम बुध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। गोतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी, नेपाल में हुआ था तथा इन्हें ज्ञान की प्राप्ति गया, बिहार में हुई थी।
  5. जैन धर्म : जैन धर्म की स्थापना भी भारत, एशिया महा‍द्वीप में हुई थी।
  6. सिक्ख धर्म : सिक्ख धर्म की स्थापना भी भारत यानी कि एशिया में ही हुई थी।
  • इसी कारण एशिया को धर्मो की जन्म भूमि कहा जाता है।

एशिया महाद्वीप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • एशिया महाद्वीप की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ : हिमालय, काराकोराम, अक्साई चीन, खिंगन, थ्यानासान और अल्टार्ड है।
  • एशिया के प्रमुख बन्दरगाह : कोलकाता, मुम्बई, चेन्नई, मनीला, बैंकाक, हाँगकाँग, सिंगापुर, याकोहामा, कोलम्बो, बसरा, शंघाई तथा एडन हैं।
  • एशिया के प्रमुख सागरः बेरिंग सागर, जापान सागर, ओखोट्स्क सागर, लाल सागर, कैस्पियन सागर, काला सागर, पूर्वी चीन सागर, दक्षिणी चीन सागर, सुण्डा सागर तथा मारमारा सागर है।
  • एशिया महाद्वीप की प्रमुख खाड़ियाँ: बंगाल की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी फ्रांस की खाड़ी टोंगकिंग की खाड़ी एंव एडन की खाड़ी है।
  • हरिकेन – फिलीपीन्स में आने वाला उष्ण कटिबन्धीय चक्रवात।
  • टेगा – उत्तरी एशिया के टुण्ड्रा व स्टेपीज के मध्य पाये जाने वाले कोणधारी वृक्षों वाले सदाबहार वन
  • स्टेपीज – शीतोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में साइबेरियाई रूस में फैले छोटी घास वाले उपजाऊ मैदान।
  • टुण्ड्रा – वृक्ष विहीन आर्कटिक मैदान जो एशिया के उत्तर में स्थित है।
  • जामनगर ( विश्व का सबसे बड़ा तेल शोधक केन्द्र है।
  • ग्रेड वॉल ऑफ चाइना – विश्व की सबसे लम्बी दीवार का निर्माण ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में किन वंश द्वारा चीन पर मंगोलों के आक्रमण से बचाव के लिए किया गया था
  • चीन – सर्वाधिक लम्बी स्थलीय सीमा वाला देश। विश्व का वह देश जिसकी सबसे अधिक अन्य देशों के साथ सीमाएं लगती हैं।
  • मंगोलिया – विश्व का सबसे बड़ा स्थील-बद्ध देश (जिसके चारों ओर स्थलीय सीमा हो।)
  • बैकाल झील – रूस में इर्कुटस्क के पास में स्थित यह झील 31,492 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैली है और विश्व की मीठे पानी की सबसे गहरी झील है। यह लगभग 700 मीटर गहरी है। इस झील में अंगारा नदी निकलती है तथा लेगा नदी गिरती है।
  • प्राकृतिक गैस भण्डार – रूस प्राकृतिक गैस के संचित भंडार की दृष्टि से विश्वा में प्रथम स्थान, विश्व के कुल गैस भण्डार का लगभग एक चौथाई भंडार यहां संचित है।
  • सूर्योदय का देश – उगते सूरज का देश जापान ‘निप्पोन’ या ‘निहोन’ नाम से भी जाना जाता है।

एशिया महाद्वीप के देश


1 भारत 2 चीन 3 नेपाल 4 पाकिस्तान 5 अफगानिस्तान 6 भूटान 7 श्रीलंका 8 मालदीप 9 म्याम्मर 10 बांग्लादेश 11 इंडोनेशिया 12 ईरान 13 इराक 14 सऊदी अरब 15 अजरबेजान 16 आर्मेनिया 17 इजराइल 18 उजेबिकस्तान 19 ओमान 20 कजाकिस्तान 21 काज़ाख़िस्तान 22 कुवैत 23 उतर कोरिया 24 किर्गिस्तान 25 जार्डन 26 ताइवान 27 ताजिकस्तान 28 तिब्बत 29 तुर्की 30 थाईलैंड 31 दक्षिण कोरिया 32 पापुआ न्यू गिनी 33 फिलिम्पिन्स 34 बहरीन 35 ब्रनोई 36 मंगोलिया 37 मलेशिया 38 यमन 39 लेबनान 40 वियतनाम 41 सीरिया 42 दुबई 43 सिंगापुर 44 कतर 45 चीनी जनवादी गणराज्य 46 जापान 47 तुर्केमिंस्तान 48 साइप्रस

एशिया महाद्वीप एक नजर (Asia Continent GK)



इने भी जरूर पढ़े –


The post appeared first on .
 
Back
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock