Welcome To DailyEducation

DailyEducation is an open-source platform for educational updates and sharing knowledge with the World of Everyday students.

जम्‍मू कश्‍मीर प्रशासन प्राकृतिक आपदाओं से होने वाला नुकसान कम करने के लिए केन्‍द्रशासित प्रदेश के सभी जिलों में अत्‍याधुनिक आपातकालीन ऑपरेशन केन्‍द्र

naveen

Moderator

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बास्तील दिवस परेड के अवसर पर फ्रांँस द्वारा आमंत्रित किया गया


cu-20230405094215.jpg


हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बास्तील दिवस परेड के अवसर पर फ्रांँस द्वारा आमंत्रित किया गया था। वर्ष 1780 में फ्राँसीसी सैन्य परेड जिसे बास्तील दिवस सैन्य परेड तथा 14 जुलाई सैन्य परेड के रूप में भी जाना जाता है, पेरिस में 14 जुलाई की सुबह मनाया गया था। इस दिन को फ्राँस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में चिह्नित किया जाता है। इस सैन्य परेड को नृत्य एवं आतिशबाज़ी के साथ मनाया जाता है।

2. प्रधानमंत्री ने 5वें अंतर्राष्ट्रीय आपदा-रोधी अवसंरचना सम्मेलन को संबोधित किया


cu-20230405091103.jpg


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से 5वें अंतर्राष्ट्रीय आपदा-रोधी अवसंरचना (आईसीडीआरआई) सम्मेलन, 2023 को संबोधित किया। उन्होंने दुनिया से आपदाओं के प्रभाव से निपटने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। पीएम ने बताया कि कुछ ही वर्षों में 40 से अधिक देश सीडीआरआई का हिस्सा बन गए हैं। सम्मेलन उन्नत अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं, बड़े और छोटे देशों के रूप में एक महत्वपूर्ण मंच बनता जा रहा है। इस साल के सम्मेलन के लिए सीडीआरआई की थीम ‘डिलीवरिंग रेजिलिएंट एंड इनक्लूसिव इंफ्रास्ट्रक्चर’ है। पिछले साल, इन्फ्रास्ट्रक्चर रेजिलिएंस एक्सेलरेटर फंड की घोषणा की गई थी और इस 50 मिलियन-डॉलर के फंड ने विकासशील देशों के बीच अत्यधिक रुचि पैदा की है। भारत ने आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में 2019 संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में सीडीआरआई का शुभारंभ किया। यह देशों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, बहुपक्षीय विकास बैंकों, निजी क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थानों का एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन है। इसका उद्देश्य आपदा-प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है। 28 अगस्त, 2019 को, मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली में अपने सचिवालय के साथ सीडीआरआई की स्थापना के लिए मंजूरी दी थी और इसे 480 करोड़ रुपये का समर्थन दिया था।

3. श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र से श्रीलंका में शासन और लोकनीति विश्वविद्यालय की स्थापना में सहायता का अनुरोध किया


cu-202344105354.jpg


श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र से श्रीलंका में शासन और लोकनीति विश्वविद्यालय की स्थापना में सहायता का अनुरोध किया है। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के महानिदेशक भरत लाल के नेतृत्व में श्रीलंका के दो दिन के दौरे पर गए केंद्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत में श्री विक्रमसिंघे ने यह अनुरोध किया। उन्होंने श्रीलंका को लेकर अपने दृष्टिकोण को साझा किया और देश की मौजूदा आर्थिक चुनौतियों का उल्लेख किया। इस बातचीत में नीति सुधारों, सुशासन, डिजटलीकरण, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण तथा लोक सेवाओं की उपलब्धता के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

4. विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के कदम का खंडन किया


cu-202344132324.jpg


विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के कदम का खंडन किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक बयान में कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि भारत इसे सिरे से खारिज करता है। श्री बागची ने जोर देकर कहा कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न और अविभाज्‍य हिस्सा है तथा नए-नए नाम गढ़ने के प्रयास इस वास्तविकता को नहीं बदल सकते। यह प्रतिक्रिया मीडिया की उन खबरों के मद्देनजर आई है जिनमें कहा गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 11 स्थानों का नाम बदल दिया है। चीन के सिविल अफेयर्स मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में 11 स्थानों के लिए मानकीकृत नामों की सूची प्रकाशित की, इसे “जांगनान” के नाम से उत्तरी भारत के तिब्बत के दक्षिणी क्षेत्र के रूप में उल्लेख किया गया है, जिसमें चीनी, तिब्बती और पिनयिन अक्षरों का उपयोग किया गया है। यह चीन के भौगोलिक नामों पर नियमों के अनुसार भारतीय राज्य पर दावा करने की कोशिश है।

5. जल जीवन मिशन ने 60 प्रतिशत कवरेज की महत्‍वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की


cu-20230405091325.jpg


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य सभी ग्रामीण परिवारों को नियमित और दीर्घकालिक आधार पर पर्याप्त मात्रा में (55 एलपीसीडी) पर्याप्त दबाव के साथ निर्धारित गुणवत्ता का पानी उपलब्ध कराना है। जल जीवन मिशन की समग्र वित्तीय प्रतिबद्धता 3600 बिलियन (43.80 बिलियन अमेरिकी डॉलर) रूपये है जो इसे विश्‍व का एक सबसे बड़ा कल्याणकारी कार्यक्रम बनाती है। अगस्त 2019 में इस मिशन के शुरुआत के समय, 19.43 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से केवल 3.23 करोड़ (16.65 प्रतिशत) परिवारों के पास ही नल का पानी उपलब्‍ध था। कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण हाल के वर्षों में पैदा हुए कई व्यवधानों के बावजूद राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने जल जीवन मिशन को लागू करने के बारे में लगातार प्रयास किए हैं। देश ने 4 अप्रैल 2023 को ‘हर घर जल‘ की इस यात्रा में एक और महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसमें 11.66 करोड़ (60 प्रतिशत) से अधिक ग्रामीण परिवारों को उनके घरों में नल से जल की आपूर्ति उपलब्‍ध कराई गई है। 5 राज्यों गुजरात, तेलंगाना, गोवा, हरियाणा और पंजाब और 3 केंद्र शासित प्रदेशोंअंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन दीव एवं दादरा नगर हवेली और पुडुचेरी ने शत-प्रतिशत कवरेज हासिल कर ली है।

6. मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति


cu-20230405080431.jpg


मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गये हैं। ‘फोर्ब्स‘ ने 2023 के अरबपतियों की सूची में यह जानकारी दी। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलन मस्क (180 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (114 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (107 अरब डॉलर) चौथे और वॉरेन बफे (106 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।बिल गेट्स 104 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं। माइकल ब्लूमबर्ग सातवें, कार्लसन स्लिम हेलु आठवें, मुकेश अंबानी 9वें और स्टीव बालमर 10वें स्थान पर हैं। अंबानी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गौतम अडानी वैश्विक सूची में खिसक कर 24वें स्थान पर आ गए हैं। अडानी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे। उस समय उनकी संपत्ति 126 अरब डॉलर थी। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट हुई। फोर्ब्स ने कहा कि अडानी की कुल संपत्ति अब 47.2 अरब डॉलर है और वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे धनी भारतीय हैं। मुकेश अंबानी (65) 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। फोर्ब्स ने कहा कि पिछले साल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। सूची के मुताबिक, शिव नाडर तीसरे सबसे धनी भारतीय हैं। देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति का स्थान साइरस पूनावाला को मिला। इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल 5वें, ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 6ठे, सन फार्मा के दिलीप सांघवी 7वें और डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी8वें स्थान पर हैं।

7. विश्व बैंक ने कहा – चालू वित्तवर्ष के दौरान भारत में मुद्रास्फीति और कम होकर पांच दशमलव दो प्रतिशत पर आ जाएगी


cu-202344205420.jpg


विश्‍व बैंक ने कहा है कि वित्‍त वर्ष 2023-24 के दौरान मुद्रास्‍फीति घट कर पांच दशमलव दो प्रतिशत पर आ जाएगी। इससे पिछले वित्‍त वर्ष में यह छह दशमलव छह प्रतिशत थी। विश्‍व बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान भी व्‍यक्‍त किया है कि चालू वित्‍त वर्ष में देश का चालू खाता घाटा भी इससे पूर्व वित्‍त वर्ष के लिए अनुमानित तीन प्रतिशत से घटकर सकल घरेलू उत्‍पाद के दो दशमलव एक प्रतिशत पर आ जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने मई 2022 से लेकर अब तक मुद्रास्‍फीति घटाने के उपायों के तहत ब्‍याज दर में दो सौ पचास आधार अंकों की बढोत्‍तरी की है। हालांकि विश्‍व बैंक की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बढी ब्‍याज दर से ऋण लागत ऊंची होगी और घरेलू उपभोक्‍ता खपत कम हो सकती है जिसका असर सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर में कमी के रूप में दिख सकता है। विश्‍व बैंक ने वित्‍त वर्ष 2023-34 के लिए जीडीपी वृद्धि दर में संशोधन करते हुए छह दशमलव तीन प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है जो भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा पूर्वानुमान छह दशमलव चार प्रतिशत के नजदीक है। वैश्विक और घरेलू कारणों से उत्‍पन्‍न चुनौतियों के मद्देनजर एशियाई विकास बैंक ने भी इस अवधि के दौरान भारत में सकल उत्‍पादन वृद्धि दर छह दशमलव चार प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

8. एराविकुलम नेशनल पार्क में फर्नारियम स्थापित किया गया


cu-20230405093414.jpg


केरल में एराविकुलम नेशनल पार्क (Eravikulam National Park) में एक नया आकर्षण जोड़ा गया है। इस पार्क के अंदर एक फर्नारियम (Fernarium) स्थापित किया गया है। यह पहली बार है जब इस हिल स्टेशन में इस तरह का फर्न संग्रह स्थापित किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, इस नेशनल पार्क में फर्न की 104 प्रजातियां हैं। एराविकुलम नेशनल पार्क दक्षिणी पश्चिमी घाट के कन्नन देवन हिल्स (Kannan Devan Hills) में स्थित है। यह पार्क मुन्नार में नीलगिरी तहर (Nilgiri tahr) नामक बकरी का एक प्राकृतिक हैबिटैट भी है। इस पार्क में हर बारह साल में नीलकुरिंजी के फूल खिलते हैं। फ़र्न स्वस्थ वनों के पारिस्थितिक संकेतक हैं। फर्न्स एपिफाइटिक परिवार (Epiphytic family) का हिस्सा हैं। ये बिना मिट्टी के प्राकृतिक रूप से बढ़ते हैं। इसके पौधे पेड़ों से लीचिंग के माध्यम से पानी और पोषक तत्व प्राप्त करते हैं।

9. भारत और अमेरिका की वायु सेनाएँ संयुक्त अभ्यास ‘कोप इंडिया’ आयोजित करेगी


cu-20230405094100.jpg


भारत और अमेरिका की वायु सेनाएँ पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस पर 10 से 21 अप्रैल, 2023 तक कोप इंडिया अभ्यास आयोजित करने के लिये तैयार हैं, जिसमें जापान एक पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होगा। कोप इंडिया अभ्यास एक द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है जिसमें भारतीय वायु सेना (IAF) और अमेरिकी वायु सेना (USAF) शामिल हैं, यह वर्ष 2004 में एक लड़ाकू-प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। अभ्यास की सबसे हालिया पुनरावृत्ति वर्ष 2019 में हुई थी। इस अभ्यास को लड़ाकू-प्रशिक्षण अभ्यास, विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान, वायु गतिशीलता प्रशिक्षण, एयरड्रॉप प्रशिक्षण एवं बड़े सैन्य अभ्यासों को शामिल करने हेतु विकसित किया गया है। भारत और अमेरिका के बीच अन्य संयुक्त रक्षा अभ्यासों में युद्ध-अभ्यास (सैन्य अभ्यास), वज्र प्रहार तथा जापान के साथ धर्म गार्जियन शामिल हैं एवं भारत, जापान तथा संयुक्त राज्य अमेरिका की नौ-सेनाओं के बीच त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास मालाबार संपन्न होता है।

10. शीनू झावर टीआईई राजस्थान की पहली महिला अध्यक्ष बनीं


cu-20230405094909.jpg


डॉ. शीनू झावर को 2023 से 2025 तक दो साल के कार्यकाल के लिए TiE राजस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. झावर TiE राजस्थान के 21 साल के इतिहास में इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं। इन्होंने डॉ. रवि मोदानी का स्थान लिया है, जो 2021 से प्रभावी रूप से इसका नेतृत्व कर रहे थे।वह कई वर्षों से TiE राजस्थान से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने इसके विकास और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। TiE राजस्थान 2002 में अपनी स्थापना के बाद से राजस्थान राज्य में अग्रणी रहा है और इसने स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। TiE राजस्थान को 2021 में बेहद प्रतिष्ठित बेस्ट TiE चैप्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। Indus Entrepreneurs (TiE) सिलिकॉन वैली में 1992 में स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो 14 देशों में 58 अध्यायों के साथ विश्व स्तर पर काम कर रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है। मेंटरिंग, नेटवर्किंग, शिक्षा, इन्क्यूबेशन और फंडिंग जैसी विभिन्न पहलों के माध्यम से, TiE का उद्देश्य दुनिया भर में उद्यमियों की अगली पीढ़ी को समर्थन और बढ़ावा देना है।

11. जम्‍मू कश्‍मीर प्रशासन प्राकृतिक आपदाओं से होने वाला नुकसान कम करने के लिए केन्‍द्रशासित प्रदेश के सभी जिलों में अत्‍याधुनिक आपातकालीन ऑपरेशन केन्‍द्र स्‍थापित करेगा


cu-20230405083925.jpg


जम्‍मू कश्‍मीर प्रशासन ने प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए केन्‍द्रशासित प्रदेश के सभी जिलों में अत्‍याधुनिक आपातकालीन ऑपरेशन केन्‍द्र स्‍थापित करने का निर्णय लिया है। राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना 2019 के अंतर्गत इस परियोजना में एक पूर्ण आपदा प्रबंधन योजना होगी। इस परियोजना का कार्यान्‍वयन सभी बीस जिलों में किया जाएगा। केन्‍द्र शासित प्रशासन ने डायल नम्‍बर 112 पर आपदा कॉल से समन्‍वय स्‍थापित करने से संबंधित एक आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली के कार्यान्‍वयन के लिए राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये हैं।

12. महिलाओं के सशक्तिकरण से संबद्ध जी20 समूह की दूसरी बैठक केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू


cu-202344131424.jpg


महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके आर्थिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने से संबद्ध जी20 समूह की की दूसरी बैठक केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरु हुई। बैठक का आयोजन महिला और बाल विकास मंत्रालय ने किया है। बैठक का विषय ‘महिला सशक्तिकरण: निवेश और अर्थव्यवस्था है। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज इन कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं।

13. राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक के विरोध में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की 16 दिन से जारी हड़ताल समाप्त


cu-20230405084244.jpg


राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक के विरोध में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की 16 दिन से जारी हड़ताल समाप्त हो गई है। स्वास्थ्य के अधिकार विधेयक पर आज डॉक्टरों और सरकार के बीच आठ बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद डॉक्टरों के संगठनों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस समझौते पर खुशी जताते हुए कहा है कि राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा।

14. नासा ने चंद्रमा का चक्कर लगाने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों की चार सदस्यीय टीम की घोषणा की


cu-202344133957.jpg


नासा ने चंद्र मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम की घोषणा की है, जो अगले साल 10 दिन के मिशन के लिए चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरेगी। अगले साल आर्टेमिस II मिशन के तहत अंतरिक्षयात्री चंद्रमा के लिए उड़ान भरेंगे। टीम की घोषणा ह्यूस्टन, टेक्सास में एक कार्यक्रम के दौरान की गई। टीम में तीन अमरीकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री हैं, जिनमें एक महिला और एक अफ्रीकी अमरीकी शामिल हैं, जिन्हें कभी चंद्र मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में नियुक्त किया गया था। रीड वाइसमैन कमांडर होंगे जबकि विक्टर ग्लोवर मिशन को पायलट करेंगे, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम करेंगे। सुश्री कोच और श्री ग्लोवर चंद्रमा के आसपास जाने वाली पहली महिला और पहले अश्वेत व्यक्ति के रूप में इतिहास रचेंगे। श्री हैनसेन चंद्रमा पर जाने वाले पहले गैर-अमरीकी होंगे। क्रिस्टीना कोच सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में उड़ान भरने का विश्व रिकार्ड बनाने वाली महिला हैं। वह 328 दिनों तक अंतरिक्ष में रह चुकी हैं और किसी महिला द्वारा सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड है। नासा की एक और अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर के साथ उन्होंने अक्टूबर 2019 में पहली ऑल-फीमेल स्पेसवॉक में भाग लिया। सबसे पहले चांद पर 1969 में इंसान ने कदम रखा था। 1969 में नील आर्मस्ट्रांग ने चांद की सतह पर पहुंचे थे।

15. नंदिनी दास की “कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर” नामक पुस्तक का विमोचन


cu-20230405092558.jpg


लिवरपूल विश्वविद्यालय की अंग्रेजी साहित्य अध्यापिका “Nandini Das” द्वारा लिखी “Courting India: England, Mughal India and the Origins of Empire” किताब इंग्लैंड और मुग़ल भारत के बीच प्रारंभिक आधुनिक काल में हुए संबंधों पर विचार करती है, जो इन दो दुनियों के बीच सांस्कृतिक और साहित्यिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करती है।

16. ‘एमएफ हाइड्रा’: दुनिया की पहली तरल हाइड्रोजन संचालित नौका


cu-20230405092819.jpg


नॉर्वेजियन कंपनी Norled ने दुनिया की पहली फेरी का सफलतापूर्वक लॉन्च किया है जो तरल हाइड्रोजन पर चलती है। इस जहाज का नाम MF हाइड्रा है जो हाइब्रिड है जो बैटरियों और तरल हाइड्रोजन ईंधन सेल का उपयोग करती है। इसके पहले इसे इस वर्ष पहले हेल्मेलैंड घाट पर आविष्कार के लिए टेस्ट किया गया था और दो सप्ताह के समुद्री परीक्षण के बाद नॉर्वेजियन मेराइटाइम अथॉरिटी (NMA) ने इस फेरी को चलाने के लिए अंतिम मंजूरी दे दी है।

17. डेनिल मेदवेदेव ने मियामी ओपन 2023 का पहला खिताब जीता


cu-20230405092015.jpg


रूसी टेनिस स्टार दानिल मेडवेड ने माइमी ओपन्स 2023 में जैनिक सिनर को हराकर इस साल अपना चौथा खिताब जीता। इस जीत से उन्होंने अपना पहला माइमी ओपन खिताब जीता। माइमी ओपन एक पेशेवर टेनिस टूर्नामेंट है जो हर साल संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के माइमी गार्डन्स में होता है।

18. मैक्स वर्स्टापेन ने वाइल्ड ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स जीता


cu-20230405092124.jpg


रेड बुल के मैक्स वर्स्टपेन ने अपना पहला ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीता है। सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन, जिन्होंने अपनी मर्सिडीज में शानदार ड्राइविंग की, दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एस्टन मार्टिन के फर्नांडो अलोंसो ने पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया।

19. महावीर जयंती


cu-20234495332.jpg


हाल ही में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई दी। यह जैन धर्म के अनुयायियों के लिये एक शुभ दिन है क्योंकि यह भगवान महावीर की जयंती का प्रतीक है, जो जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर थे। भगवान महावीर का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की 13वीं तिथि को हुआ था। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह आमतौर पर मार्च या अप्रैल के महीने में मनाई जाती है। महावीर जयंती पर भगवान महावीर की मूर्ति के साथ एक जुलूस निकाला जाता है जिसे रथ यात्रा कहते है तथा मूर्ति को औपचारिक स्नान कराया जाता है जिसे अभिषेक कहा जाता है। भक्त भगवान की स्तुति में जैन प्रार्थना या स्तवन का पाठ करते हैं। महावीर की शिक्षाएँ अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। उन्होंने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, शुद्धता और अनासक्ति के महत्त्व पर बल दिया, जिन्हें बाद में जैन आगमों में संकलित किया गया। उनकी शिक्षाएँ सरल एवं समझने में आसान थीं क्योंकि शिक्षा का माध्यम प्राकृत भाषा में था; एक ऐसी भाषा जिसे आम लोग समझ सकते थे। ऐसा माना जाता है कि भगवान महावीर ने 72 वर्ष की आयु में प्राण त्याग दिये और उन्होंने बिहार में आधुनिक राजगीर के पास पावापुरी में जन्म एवं मृत्यु के चक्र से मोक्ष या मुक्ति प्राप्त की थी। महावीर जयंती का उत्सव लोगों के लिये इन सिद्धांतों पर चिंतन करने तथा नैतिक और आध्यात्मिक जीवन जीने का प्रयास करने का एक अवसर है।

20. अंतर्राष्ट्रीय खान जागरूकता दिवस : 4 अप्रैल


cu-20230405093700.jpg


बारूदी सुरंगों और युद्ध के विस्फोटक अवशेषों के खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खान जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किए जाने के बाद मनाया गया था। 2023 अंतर्राष्ट्रीय खान जागरूकता दिवस की थीम “माइन एक्शन कैन नॉट वेट” है। थीम को कंबोडिया, लाओस और वियतनाम जैसे देशों में विस्फोटक खानों के कारण लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को हल करने की तत्काल आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित करने के लिए यूएन माइन एक्शन सर्विस (यूएनएमएएस) द्वारा चुना गया।
 
Back
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock