Welcome To DailyEducation

DailyEducation is an open-source platform for educational updates and sharing knowledge with the World of Everyday students.

परमाणवीय त्रिज्या / परमाणु त्रिज्या Atomic Radius in Hindi

naveen

Moderator

परमाणु त्रिज्या (Atomic radius)

Atomic Radius in Hindi

  • परमाणु के बाह्यम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉन से नाभिक के मध्य की दूरी को परमाणु त्रिज्या कहते है । यह एक बहुत ही छोटी इकाई होती है। एक ही आवर्त्त में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु क्रमांक बढ़ता जाता है अतः नाभिक में प्रोटॉन की संख्या बढ़ती है। इस कारण बाह्तम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉन पर अधिक नाभिकीय आकर्षण बल लगता है, इसलिए परमाणु त्रिज्या का मान घटता है।
  • परमाणु में बाह्यतम कोश के इलेक्ट्रॉन पर नाभिक के द्वारा जो आकर्षण बल महसूस किया जाता है उसे प्रभावी – नाभिकीय आवेश कहते है । प्रभावी नाभिकीय आवेश हमेशा वास्तविक आवेश से कम होता है क्योंकि बाह्तम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों के परस्पर प्रतिकर्षण बल से कुछ मात्रा में नाभिकीय आकर्षण बल संतुलित हो जाता है। प्रभावी नाभिकीय आवेश महत्वपूर्ण गुण है जिससे आव में गुणों की आवर्तिता प्रभावित होती है। एक ही आवर्त्त में बाँए से दाँए जाने पर प्रभावी नाभिकीय आवेश का मान बढता है तथा वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर कम होता है ।
  • एक ही वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु क्रमांक बढ़ता है साथ ही कोशों की संख्या भी बढ़ती है तथा प्रभावी नाभिकीय आवेश का मान भी कम होता है । अतः परमाणु त्रिज्या बढ़ती जाती है ।
परमाणवीय त्रिज्या / परमाणु त्रिज्या Atomic Radius in Hindi

परमाणु सिद्धांत (Atomic theory) FAQ –


1. रदरफोर्ड के प्रयोग में किन विकिरणों का प्रयोग किया गया था?
(क) α
(ख) β
(ग) γ
(घ) X

उत्तर ⇒ { (क) α }

2. का सबसे छोटा कण होता है–
(क) अणु
(ख) परमाणु
(ग) तत्व
(घ) यौगिक

उत्तर ⇒ { (ख) परमाणु }

3. तत्वों का प्रथम आवर्ती वर्गीकरण दिया था–
(क) डोबराइनर ने
(ख) मोजले ने
(ग) न्यूलैंड ने
(घ) मैन्डेलीफ ने

उत्तर ⇒ { (घ) मैन्डेलीफ ने }

4. आधुनिक पदार्थ के किस गुण पर आधारित है?
(क) परमाणु संरचना
(ख) परमाणु भार
(ग) परमाणु क्रमांक
(घ) संयोजकता

उत्तर ⇒ { (ग) परमाणु क्रमांक }

5. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त तथा वर्गों की संख्या है
(क) 7 एवं 18
(ख) 9 एवं 18
(ग) 7 एवं 20
(घ) 9 एवं 20

उत्तर ⇒ { (क) 7 एवं 18 }

6. आवर्त सारणी में परमाणु आकार, वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर
(क) घटता है।
(ख) स्थिर रहता है।
(ग) अनियमित रहता है।
(घ) बढ़ता है।

उत्तर ⇒ ???????

प्रश्न 1. सोडियम, क्लोरीन तथा सिलिकॉन में से कौनसी उपधातु है?
उत्तर- सिलिकॉन

प्रश्न 2. थॉमसन के मॉडल का नाम बताइए।
उत्तर- थॉमसन के परमाणु मॉडल को प्लम पुडिंग मॉडल कहते हैं।

प्रश्न 3. बोर की कक्षाओं को क्या कहते हैं ?
उत्तर- बोर की कक्षाओं को कोश या ऊर्जा स्तर कहते हैं।

प्रश्न 4. आधुनिक आवर्त नियम क्या है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त नियम-मोजले के अनुसार, “तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।”

प्रश्न 5. मेण्डेलीफ का आवर्त नियम लिखें।
उत्तर- मेण्डेलीफ के अनुसार, ”तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं।” इसे मेण्डेलीफ का आवर्त नियम कहते हैं।

The post appeared first on .
 
Back
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock