Welcome To DailyEducation

DailyEducation is an open-source platform for educational updates and sharing knowledge with the World of Everyday students.

संयोजकता (Valency) क्या है ? (Valency Explain in Hindi)

naveen

Moderator

Valency Explain in Hindi​

संयोजकता (Valency)-

  • किसी तत्व के बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या उस तत्त्व की संयोजकता का निर्धारण करती है। इस गुण को तत्त्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास द्वारा स्पष्ट किया जाता है । सामान्यतया किसी तत्त्व के एक परमाणु से संयोग करने वाले हाइड्रोजन परमाणु की संख्या या संयोग करने वाले परमाणु की संख्या के आधे को उसकी संयोजकता कहते है।
Valency Explain in Hindi

  • एक ही वर्ग के सभी सदस्य समान संयोजकता प्रदर्शित करते है क्योंकि इनके बाह्तम कोश के इलेक्ट्रानिक विन्यास भी समान होते है। s ब्लॉक अर्थात् वर्ग 1 व 2 के सदस्यों के बाह्यतम कोश में क्रमश: 1 व 2 इलेक्ट्रॉन ही होते है एवं इनकी संयोजकता भी क्रमशः 1 व 2 ही होती है।
  • p ब्लॉक के तत्त्व अर्थात् वर्ग 13 से 17 तक के तत्वों की संयोजकता उसके बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉन की संख्या या 8 में से बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉन की संख्या को घटाने से प्राप्त होती है ।
  • 18 वें वर्ग की संयोजकता सामान्यतया शून्य होती है। एक ही आवर्त में बाँए से दाँए जाने पर संयोजकता 1 से 4 तक बढ़ती है तथा फिर घटती जाती है। यदि तत्व ऑक्सीजन से संयोग करता है तो संयोजकता 1 से 7 तक बढ़ती जाती है। इसके अलावा d ब्लॉक तत्व, लैन्थेनॉइड एक्टीनॉइड तत्व एक से अधिक संयोजकता प्रदर्शित करते है, इसे परिवर्ती संयोजकता (Variable valency) कहते है। यह इस वर्ग के तत्वों का एक विशेष लक्षण भी है । अब संयोजकता के स्थान पर ऑक्सीकरण अवस्था का प्रयोग होने लगा है। विद्युत ऋणता के अनुसार किसी तत्व का एक परमाणु, दूसरे तत्व के परमाणु से जितनी संख्या में आवेश या इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है, वह उसकी अवस्था कहलाती है।

संयोजकता के प्रकार

संयोजकता के तीन प्रकार होते है।
  1. वैधुत संयोजकता (Electro Valency)
  2. सह–संयोजकता (Co-Valency)
  3. उप सहसंयोजकता (Co-ordinate Valency)

Valency Explain in Hindi FAQ –


1. रदरफोर्ड के प्रयोग में किन विकिरणों का प्रयोग किया गया था?
(क) α
(ख) β
(ग) γ
(घ) X

उत्तर ⇒ { (क) α }

2. का सबसे छोटा कण होता है–
(क) अणु
(ख) परमाणु
(ग) तत्व
(घ) यौगिक

उत्तर ⇒ { (ख) परमाणु }

3. तत्वों का प्रथम आवर्ती वर्गीकरण दिया था–
(क) डोबराइनर ने
(ख) मोजले ने
(ग) न्यूलैंड ने
(घ) मैन्डेलीफ ने

उत्तर ⇒ { (घ) मैन्डेलीफ ने }

4. आधुनिक पदार्थ के किस गुण पर आधारित है?
(क) परमाणु संरचना
(ख) परमाणु भार
(ग) परमाणु क्रमांक
(घ) संयोजकता

उत्तर ⇒ { (ग) परमाणु क्रमांक }

5. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त तथा वर्गों की संख्या है
(क) 7 एवं 18
(ख) 9 एवं 18
(ग) 7 एवं 20
(घ) 9 एवं 20

उत्तर ⇒ { (क) 7 एवं 18 }

6. आवर्त सारणी में परमाणु आकार, वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर
(क) घटता है।
(ख) स्थिर रहता है।
(ग) अनियमित रहता है।
(घ) बढ़ता है।

उत्तर ⇒ ???????

प्रश्न 1. सोडियम, क्लोरीन तथा सिलिकॉन में से कौनसी उपधातु है?
उत्तर- सिलिकॉन

प्रश्न 2. थॉमसन के मॉडल का नाम बताइए।
उत्तर- थॉमसन के परमाणु मॉडल को प्लम पुडिंग मॉडल कहते हैं।

प्रश्न 3. बोर की कक्षाओं को क्या कहते हैं ?
उत्तर- बोर की कक्षाओं को कोश या ऊर्जा स्तर कहते हैं।

प्रश्न 4. आधुनिक आवर्त नियम क्या है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त नियम-मोजले के अनुसार, “तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।”

प्रश्न 5. मेण्डेलीफ का आवर्त नियम लिखें।
उत्तर- मेण्डेलीफ के अनुसार, ”तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं।” इसे मेण्डेलीफ का आवर्त नियम कहते हैं।

The post appeared first on .
 
Back
Top
AdBlock Detected

We get it, advertisements are annoying!

Sure, ad-blocking software does a great job at blocking ads, but it also blocks useful features of our website. For the best site experience please disable your AdBlocker.

I've Disabled AdBlock